Bihar

बिहार में साइबर अपराधियों ने ढूंढ़ा नया तरीका, NCRB से FIR डाउनलोड कर पुलिस अधिकारी बन आरोपियों से कर रहे ठगी

रोहतास जिले में साइबर अपराधियों ने ठगी के लिए एक नया तरीका निकाला है। इसमें साइबर अपराधी NCRB की वेबसाइट से एफआईआर की कॉपी डाउनलोड कर पुलिस अधिकारी बनकर केस के आरोपियों से ठगी कर रहे हैं। ठग फोन करके आरोपियों को केस में राहत दिलाने के बहाने उनसे पैसे ऐंठने का प्रयास कर रहे हैं। रोहतास के एसपी रोशन कुमार ने इस घटना का खुलासा कर जिलेवासियों को ऐसे साइबर फ्रॉड से सतर्क रहने की अपील की है।

ठगी का दिमाग घुमाने वाला तरीका

साइबर ठग अब NCRB की वेबसाइट से एफआईआर की कॉपी डाउनलोड करके उसमें दर्ज आरोपियों को फोन कर रहे हैं। वे खुद को पुलिस अधिकारी बताकर केस में मदद करने या राहत दिलाने का झांसा देकर पैसे की मांग कर रहे हैं। ऐसे ही एक मामले की सूचना रोहतास पुलिस को मिली है, जिसकी प्राथमिक जांच शुरू कर दी गई है।

एसपी ने की यह अपील

रोहतास एसपी रोशन कुमार ने जिलेवासियों से अपील की है कि अगर किसी आरोपी को कोई फोन आता है, जिसमें पुलिस अधिकारी बनकर केस में मदद या राहत के बदले पैसे मांगे जाते हैं, तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी केस से संबंधित जानकारी या संपर्क केवल अधिकृत सरकारी नंबरों से ही किया जाता है। कोई भी फर्जी कॉल से बचने की जरूरत है।

रोहतास पुलिस की कार्रवाई

एसपी रोशन कुमार ने यह भी बताया कि जिले में ऐसे साइबर ठगों को चिह्नित करने और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे किसी भी कॉल के बारे में पुलिस को तत्काल सूचित करें, ताकि इन अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जा सके।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

7 घंटे ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

9 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

17 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

21 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

22 घंटे ago