Bihar

पटना में दिनदहाड़े कॉलेज कैंपस से छात्र का अपहरण, दूसरे हॉस्टल ले जाकर जमकर पीटा, गंभीर हालत में PMCH में भर्ती

पटना काॅलेज के ज्योग्राफी डिपार्टमेंट के पास से सैदपुर हॉस्टल के छात्रों ने हथियार के बल पर छात्र अमन कुमार लाल को अगवा कर लिया। बाइक पर बिठाकर सैदपुर हॉस्टल ले गए और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। मामले की सूचना मिलते ही पीरबहोर, बहादुरपुर पुलिस और डायल 112 की टीम ने सैदपुर में छापेमारी की।

हॉस्टल के एक कमरे से अमन को बरामद कर पीएमसीएच में भर्ती कराया। हॉस्टल के एक-एक कमरे की तलाशी ली। इस दौरान चार संदिग्ध छात्रों को हिरासत में लिया गया है। पीरबहोर थाने में पूछताछ चल रही है।

चार बाइक से हथियार के साथ पहुंचे थे लड़के

अमन गर्दनीबाग का रहने वाला है। पटना काॅलेज से ज्योग्राफी में ऑनर्स किया है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। सेंट्रल एसपी स्वीटी सहरावत के नेतृत्व में टाउन डीएसपी-1 अशोक कुमार सिंह की टीम ने भी छापेमारी की। सूत्रों की मानें तो अमन को अगवा करने के लिए चार बाइक से हथियार के साथ लड़के पटना काॅलेज पहुंचे थे। बेगूसराय और समस्तीपुर के छात्र उनका नेतृत्व कर रहे थे।

हर्ष राज हत्याकांड के आरोपी की तस्वीर स्टेटस में लगाया था

अमन को अगवा कर पिटाई करने का मामला छात्र हर्ष राज हत्याकांड से जुड़ गया है। टाउन डीएसपी ने बताया कि हर्ष राज हत्याकांड में आरोपी चंदन कुमार का स्टेटस लगाने के कारण बदले की भावना से यह काम किया गया है। हर्ष राज के हत्या के मामले में पुलिस ने चंदन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अमन कुमार ने दो दिन पहले चंदन कुमार की तस्वीर अपने सोशल मीडिया स्टेटस में लगाया था। इसी वजह से इस घटना को अंजाम दिया गया है। आरोपी छात्रों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

6 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

6 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

7 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

11 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

12 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

14 घंटे ago