Bihar

पटना में दिनदहाड़े कॉलेज कैंपस से छात्र का अपहरण, दूसरे हॉस्टल ले जाकर जमकर पीटा, गंभीर हालत में PMCH में भर्ती

पटना काॅलेज के ज्योग्राफी डिपार्टमेंट के पास से सैदपुर हॉस्टल के छात्रों ने हथियार के बल पर छात्र अमन कुमार लाल को अगवा कर लिया। बाइक पर बिठाकर सैदपुर हॉस्टल ले गए और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। मामले की सूचना मिलते ही पीरबहोर, बहादुरपुर पुलिस और डायल 112 की टीम ने सैदपुर में छापेमारी की।

हॉस्टल के एक कमरे से अमन को बरामद कर पीएमसीएच में भर्ती कराया। हॉस्टल के एक-एक कमरे की तलाशी ली। इस दौरान चार संदिग्ध छात्रों को हिरासत में लिया गया है। पीरबहोर थाने में पूछताछ चल रही है।

चार बाइक से हथियार के साथ पहुंचे थे लड़के

अमन गर्दनीबाग का रहने वाला है। पटना काॅलेज से ज्योग्राफी में ऑनर्स किया है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। सेंट्रल एसपी स्वीटी सहरावत के नेतृत्व में टाउन डीएसपी-1 अशोक कुमार सिंह की टीम ने भी छापेमारी की। सूत्रों की मानें तो अमन को अगवा करने के लिए चार बाइक से हथियार के साथ लड़के पटना काॅलेज पहुंचे थे। बेगूसराय और समस्तीपुर के छात्र उनका नेतृत्व कर रहे थे।

हर्ष राज हत्याकांड के आरोपी की तस्वीर स्टेटस में लगाया था

अमन को अगवा कर पिटाई करने का मामला छात्र हर्ष राज हत्याकांड से जुड़ गया है। टाउन डीएसपी ने बताया कि हर्ष राज हत्याकांड में आरोपी चंदन कुमार का स्टेटस लगाने के कारण बदले की भावना से यह काम किया गया है। हर्ष राज के हत्या के मामले में पुलिस ने चंदन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अमन कुमार ने दो दिन पहले चंदन कुमार की तस्वीर अपने सोशल मीडिया स्टेटस में लगाया था। इसी वजह से इस घटना को अंजाम दिया गया है। आरोपी छात्रों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर कलेक्ट्रेट कैंपस में मुखिया ने खुद के उपर मिट्टी तेल छिड़का, पुलिस ने हिरासत में लिया

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड के मेयारी पंचायत में श्मशान की जमीन पर पंचायत सरकार भवन…

54 मिनट ago

समस्तीपुर के ग्रामीण SP मुकुल कुमार रंजन इन 17 थानों की करेंगे मॉनिटरिंग

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पहले ग्रामीण एसपी के रूप में मुकुल कुमार रंजन ने…

8 घंटे ago

BRB कॉलेज में छात्राओं की सुविधाओं को लेकर सौंपा आवेदन, सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाने और गर्ल्स कॉमन रूम व्यवस्थित करने की मांग

समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर रोड स्थित बीआरबी कॉलेज में छात्राओं की बुनियादी सुविधाओं से…

9 घंटे ago

रोसड़ा में घटना के 5 साल बाद लूटकांड का आरोपी हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा थाने की पुलिस ने करीब पांच साल पुराने कार लूटकांड में एक…

9 घंटे ago

सिपाही से DGP तक की वर्दी पर लगेगा खास बैज, बिहार पुलिस को मिलने जा रहा सर्वोच्च सम्मान

बिहार पुलिस को देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान इस साल दिसंबर में प्रदान किया जा…

10 घंटे ago

दलसिंहसराय में दुकान से घर लौट रहे स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर ह’त्या; मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव के वार्ड संख्या नौ…

10 घंटे ago