Bihar

छठ घाटों पर आयुष्मान कार्ड बनेगा, पूजा में बिहार आ रहे प्रवासियों को बीमा योजना से जोड़ने की तैयारी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार में छठ पूजा के दौरान घर लौट रहे प्रवासियों और अब तक आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से नहीं जुड़ सके लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए छठ पर्व के प्रमुख घाटों पर कैंप लगाया जाएगा। राज्य सरकार ने 26 अक्टूबर से ही पटना, राजेंद्र नगर, पाटलिपुत्र और दानापुर रेलवे स्टेशन समेत बस स्टैंड पर आयुष्मान कार्ड बनाने का कैंप चालू कर दिया है जो 8 नवंबर तक काम करेगा। अब राज्य सरकार ने 4 नवंबर से 8 नवंबर तक प्रमुख छठ घाटों पर भी इस तरह का कैंप लगाने का फैसला किया है। स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है कि इन कैंप से हर रोज 500 कार्ड बनाया जा सके।

सरकारी सूत्रों के अनुसार प्रमुख छठ घाट पर पांच कैंप लगेंगे जबकि हर ग्राम पंचायत में एक कैंप लगेगा। इस कैंप के जरिए आयुष्मान भारत योजना के बारे में जनजागरण के साथ-साथ ऑन स्पॉट कार्ड बनाने की सुविधा दी जाएगी। इस कार्ड से कवर होने वाले परिवारों को पांच लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त मिलता है। अस्पतालों के इतने रुपये तक के बिल का भुगतान सरकार करती है। बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति के द्वारा संचालित इन कैंपों का शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने उद्घाटन किया था।

समिति ने एक बयान में कहा है कि विभाग की सोच है कि दिवाली और छठ पर अपने घर लौट रहे उन प्रवासी मजदूरों को आयुष्मान योजना का लाभ लेने के लिए कार्ड दिया जाए, जिन्होंने अब तक इसे नहीं बनवाया है। समिति ने बताया कि योजना के प्रचार-प्रसार के लिए हर पंचायत में माइक से घोषणा करवाई जा रही है।

बिहार ने लगभग 1.50 करोड़ परिवार के 3.57 करोड़ लोगों को आयुष्मान कार्ड जारी किया है। बिहार में 1.79 करोड़ परिवारों के लगभग 8 करोड़ से ज्यादा लोग इस योजना का लाभ लेने के योग्य हैं। इस साल अभी तक 2.70 करोड़ कार्ड बनाया जा चुका है। बिहार के 586 सरकारी और 435 प्राइवेट अस्पताल इस योजना के तहत निर्धारित राशि तक मरीजों का मुफ्त इलाज करते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट ने मेधावी छात्रा आदित्री हर्ष को किया सम्मानित, डॉ. मनोज ने शैक्षणिक सहयोग राशि भी दी

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…

3 घंटे ago

एलपीजी व पेट्रोल-डीजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डॉ. एन विजयलक्ष्मी

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…

4 घंटे ago

समस्तीपुर बाजार समिति स्थित गोदाम का SDO ने किया निरीक्षण, भंडारण व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बुधवार को बाजार समिति स्थित गोदाम का औचक…

5 घंटे ago

सिपाही और हवलदार के सेवानिवृत्त होने पर समस्तीपुर एसपी ने किया सम्मानित

समस्तीपुर : जिला पुलिस बल के दो पुलिसकर्मी बुधवार को अपने सेवा काल पूर्ण होने…

5 घंटे ago

बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान

घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। बिहार के बेगूसराय जिले…

8 घंटे ago

हसनपुर में दो दिनों से गायब युवक का मिला शव, बेरहमी से गला रेतकर चहारदीवारी के अंदर फेंका

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में दो दिनों से गायब एक 19…

8 घंटे ago