बिहार विधानसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आज यानी मंगलवार (15 अक्टूबर) महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों के साथ-साथ बिहार की इमामगंज, रामगढ़, बेलागंज, तरारी विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखें घोषित कर दी हैं.
मुख्य चुनाव आयुक्त के अनुसार, बिहार की चारो विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होगा और 23 नवंबर को वोटो की गिनती होगी. उपचुनाव में बीजेपी, जेडीयू, आरजेडी और भाकपा माले के अलावा प्रशांत किशोर ताल ठोकने की तैयारी में हैं. वहीं हाल ही में अपनी नई पार्टी बना चुके प्रशांत किशोर भी उपचुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं.
पीके ने अपनी बैठक में कहा था कि मैं चारों सीटों पर उम्मीदवार उतारूंगा. पीके की जन सुराज इन चार विधानसभा सीटों में से दो पर मुस्लिम चेहरों को मौका दे सकती है. हालाँकि अभी इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है. बता दें कि कई मौकों पर प्रशांत किशोर 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में 40 मुस्लिम उम्मीदवार उतारने की घोषणा कर चुके हैं. ऐसे में इस बार भी अगर वो दो सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवार उतार दें तो हैरानी वाली बात नहीं होगी. वहीं अगर पीके ने अपने उम्मीदवारे उतारे तो इस उपचुनाव में जनता को एक और पार्टी को वोट करने का मौका मिल सकता है.
बता दें कि चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा हो गई है. भोजपुर के तरारी, कैमूर के रामगढ़ और गया के बेलागंज और इमामगंज से विधायक सांसद बन चुके हैं. पिछले चुनाव में रामगढ़ और बेलागंज में राजद की जीत हुई थी, तो तरारी में CPI(ML) और इमामगंज में HAM के संरक्षक जीतन राम मांझी जीते थे. सूत्रों से खबर आ रही है कि बिहार में होने वाले उपचुनाव में रामगढ़ और तरारी सीट बीजेपी के खाते में जाएगी. वहीं बेलागंज से जदयू और इमामगंज सीट से जीतन राम मांझी की पार्टी हम(से.) के उम्मीदवार एनडीए के तरफ से मैदान में होंगे.
समस्तीपुर : वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव की 12वीं की छात्रा सुमन कुमारी की…
समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…
समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया घाट बाजार में वारंटी की…
समस्तीपुर : धान की खेती मुख्य रूप से मानसून की खेती है। देश के कई…
समस्तीपुर : 10 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी गोपाल गड़ाए की गिरफ्तारी के लिए…