Bihar

एक-दो नहीं…4 बच्चों का एकसाथ जन्म : बिहार में कुदरत का दिखा अनोखा करिश्मा, डॉक्टर भी हैरान

बिहार के सीतामढ़ी में निजी नर्सिंग होम में एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया. हैरानी की बात ये है कि महिला की डिलिवरी के पहले अल्ट्रासाउंड कराया गया था उस दौरान महिला के पेट में 3 बच्चों की पुष्टि हुई थी. लेकिन, जब आपरेशन किया गया तो एक साथ 4-4 बच्चों को देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए. ऑपरेशन के बाद महिला के पेट से पहले लड़की बाहर निकाली गई फिर उसके बाद तीनों लड़कों ने जन्म लिया. चिकित्सकों के मुताबिक जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं.

बता दें कि सीतामढ़ी के बाजापट्टी थाना क्षेत्र के शहरोवा गांव के रहने वाले रमेश कुमार की पत्नी को गर्भवती थी. पेट में दर्द उठा तो प्रसव के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. भर्ती कराने के दौरान महिला रूपी कुमारी का अल्ट्रासाउंड किया गया. डॉक्टरों ने पाया कि महिला के पेट में एक से अधिक बच्चे हैं. प्रसव बढ़ने पर उसे लेबर रूम में ले जाया गया जहां एक साथ 4-4 बच्चों की किलकारी गूंज उठी. सफल डिलिवरी करवाकर डॉक्टरों के चेहरे भी खिल उठे.

सबसे पहले लड़की निकली फिर तीन लड़के

डॉ प्रवीण कुमार ने बताया कि ऊपर वाले का चमत्कार है कि एक साथ महिला के चार बच्चे थे और उनकी सफलतापूर्वक डिलिवरी करवाई गई. जन्म से पहले सोनोग्राफी में पहले पेट में तीन ही बच्चे दिख रहे थे, लेकिन जब सिजेरियन किया गया तो उसमें पहले लड़की निकली फिर तीन लड़के लगातार निकले. चारों बच्चे स्वस्थ हैं और सकुशल हैं.

22 साल की महिला पहली बार हुई थी प्रेग्नेंट

डॉक्टर प्रवीण ने बताया कि 22 साल की महिला पहली बार प्रेग्नेंट हुई थी और ऊपर वाले का चमत्कार है और पहली बार इस तरह का मामला देखने को मिला है. सुना तो कई बार था लेकिन, पहली बार सामने से देखने को मिला. नवरात्रि के बीच में यह हुआ है यह और भी खुशी की बात है और हम लोगों के लिए गर्व की बात है. मां और चारों बच्चे अभी स्वस्थ हैं.

डॉक्टर ने बच्चों का डिलिवरी प्लान बताया

डॉक्टर प्रवीण ने आगे बताया कि अल्ट्रासाउंड में तीन बच्चे दिख रहे थे. काफी सीरियस पेन लेकर के मरीज आए थे तो हमलोगों ने इसमें सिजेरियन का प्लान किया. डॉक्टर प्रतिमा आनंद, डॉक्टर ऋत्विक और एनेस्थीसिया की डॉक्टर शोभा ने मिलकर प्लान किया और सफल ऑपरेशन किया गया. चार बच्चे हुए चारों बच्चे स्वस्थ हैं और एक दो दिनों में इन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा.

परिजनों में खुशी, सरकार से मदद चाहिये

सीतामढ़ी बाजपट्टी के रहने वाला यह परिवार एक साथ चार बच्चा पाकर बेहद खुश है. बच्चों की दादी गिरिजा देवी ने बताया तीन पोता और एक पोती हुई है. बहुत खुशी हुई है लेकिन एक साथ बच्चा हुआ है तो इसके लालन पालन के लिए सरकारी मदद चाहिये. हम लोग गरीब परिवार से हैं इसलिए हमारी मदद सरकार मदद करे.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

39 मिनट ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

56 मिनट ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

1 घंटा ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

6 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

7 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

8 घंटे ago