Bihar

बिहार: चलती कार में लगी भीषण आग, चार युवकों ने कूदकर बचाई जान; पूरी तरह जल गई गाड़ी

बिहार के पटना से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक चलती कार में आग लग गई। इस कार में 4 युवक मौजूद थे। उन्होंने आनन-फानन में कार से कूदकर अपनी जान बचाई। आग इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

क्या है पूरा मामला?

पटना में एक चलती कार (JH10BS3839) में लगी आग का वीडियो सामने आया है। कार में मौजूद चार युवकों ने कूदकर अपनी जान बचाई। मिली जानकारी के मुताबिक, कार में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरी कार को अपने आगोश में ले लिया।

घटना पटना के बाईपास थाना क्षेत्र के NH30 पैजावा नेशनल हाईवे की है। यहां शनिवार की रात एक कार में अचानक आग लग गई। कार में कुल चार युवक सवार थे। युवकों की पहचान कृष्ण मोहन सिंह, शुभम कुमार, मुकुल कुमार और शशि रंजन के रूप में हुई है।

जैसे ही कार में आग लगी, सभी 4 युवकों ने कार से निकलकर जान बचा ली। इसके बाद घटना की जानकारी स्थानीय थाना को दी गई। पटना फायर फाइटर की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।

इस दौरान सड़क पर जाम भी लग गया। कार पर सवार कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि पटना से घर बैकुंठपुर लौट रहे थे। रास्ते में नेशनल हाईवे पैजावा के पास कार में अचानक आग लग गई। इसके बाद कार में सवार सभी लोग बाहर निकले। पटना के फायर ऑफिसर गयानंद सिंह ने बताया कि एक कार में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। फायर फाइटर की चार गाड़ियां पहुंची थीं। आग पर काबू पा लिया गया है। कार में चार युवक सवार थे। कार में मौजूद चारों युवक सुरक्षित हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड ने इंटर व मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए बढ़ाई फॉर्म भरने की तिथि, 31 अक्टूबर तक का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…

26 मिनट ago

कंटेनर में छिपाकर रखी गई शराब लोड चारों Scorpio हो सकती है चोरी की, लगा है फर्जी नंबर प्लेट

समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…

48 मिनट ago

समस्तीपुर में मिलावटी मसाला बनाने वाले उद्योग पर छापेमारी, दो गोदाम और एक मिल सील

समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में गुरुवार की दोपहर मिलावटी मसाला तैयार…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

10 घंटे ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

12 घंटे ago