Bihar

बिहार: चलती बस में हार्ट अटैक से ड्राइवर की मौत, कैसे बची गाड़ी में सवार यात्रियों की जान

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बस ड्राइवर की चलती गाड़ी में ही मौत हो गई। चमत्कार यह रहा की बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। हार्ट अटैक आने से ड्राइवर ने स्टेरिंग सीट पर ही दम तोड़ दिया। गाड़ी किशनगंज से पटना जा रही थी। घटना मुजफ्फरपुर के कुढ़नी थाना क्षेत्र के बलिया की है। बस में कम से कम 30 यात्री सवार थे। ड्राइवर की इस तरह से हुई मौत से सभी दुखी हो गए।

मृत बस ड्राइवर की पहचान 60 वर्षीय मुन्ना नेपाली के रूप में हुई है। वह गाड़ी को किशनगंज से चला कर ला रहा था और मुजफ्फरपुर के रास्ते पटना ले जा रहा था। जैसे ही गाड़ी कुढ़नी थाना क्षेत्र के बलिया ओवर ब्रिज पर चढ़ी कि ड्राइवर का नियंत्रण गाड़ी से छूटने लगा। गाड़ी रोड डिवाइडर में टकराने ही वाली थी। सवार यात्री काफी डर गए। लेकिन टकराने से पहले ड्राइवर ने ब्रेक लगाकर बस को खड़ा कर दिया।

गाड़ी रुकते ही बस में सभी यात्री बाहर निकल गए जबकि ड्राइवर स्टेरिंग पर लेटा रह गया। बस के खलासी ने जाकर देखा तो वह बेहोश था। थोड़ी देर में ही उसके मरने की पुष्टि हो गई। मौत की सूचना पर यात्रियों में हलचल मच गई। पुलिस को घटना की जनकारी दी गई।

स्थानीय कुढनी थाना पुलिस को सूचना मिली तो दलबल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने चालक के डेड बॉडी को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। खलासी की सूचना पर बस मालिक भी पहुंच गए। यात्री दूसरी गाड़ियों से अपने-अपने गंतव्य की ओर निकल गए। ड्राइवर की इस तरह हुई मौत से सभी यात्री दुखी थे। बस को पुलिस थाने पर ले गयी है। मृत ड्राइवर के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

8 मिनट ago

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

3 घंटे ago

‘बिहारी बाबु’ ईशान किशन बने SRH के कप्तान, अभिषेक शर्मा को भी बड़ी जिम्मेदारी

आईपीएल 2026 से पहले सैनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला लिया है. फ्रेंचाइजी ने विकेटकीपर बल्लेबाज…

4 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल कारा पहुंचे DM, ‘बंदी दरबार’ में सुनी कैदियों की समस्याएं, ओपन जिम का किया उद्घाटन

चापाकल, वाटर कूलर और सोलर सिस्टम लगाने का दिया आश्वासन समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा…

5 घंटे ago

यूजीसी नियम लागू कराने पटना की सड़कों पर उतरे छात्र, पुलिस से भिड़ंत्त; 7 हिरासत में

बिहार की राजधानी पटना में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) नियम लागू करने के समर्थन में…

5 घंटे ago