Bihar

नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, 45 एजेंडों पर लगी सरकार की मुहर

मुख्यमंत्री सचिवालय में चल रही नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 45 प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर लगी है। हालांकि शिक्षकों के ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर मंजूरी नहीं मिली है। ऐसे में अभी बिहार के शिक्षकों को और इंतेजार करना पड़ेगा।

मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में खगड़िया के गोगरी अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय में 10 कोर्ट भवन, हाजत भवन एवं एमिनिटी भवन के निर्माण के लिए 32 करोड़ 56 लाख 94 हजार रूपये की स्वीकृति दी गयी है। वही पूर्णिया के बनमनखी अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय में 10 कोर्ट भवन, हाजत भवन एवं एमिनिटी भवन के निर्माण कार्य के लिए 34 करोड़ 98 लाख 89 हजार रूपये की स्वीकृति मिली है। कटिहार के मनिहारी अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय में 10 कोर्ट भवन, हाजत भवन और एमिनिटी भवन बनेगा। इसके लिए 36 करोड़ 96 लाख 54 हजार की स्वीकृति दी गयी है।

वही वैशाली के महनार अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय में भी 10 कोर्ट भवन के निर्माण के लिए 26 करोड़ 83 लाख 13 हजार रूपये, कैदी हाजत भवन के लिए 1 करोड़ 21 लाख 41 हजार और एमिनिटी भवन के लिए 6 करोड़ 83 लाख 60 हजार यानि कुल 34 करोड़ 88 लाख 14 हजार रुपये की स्वीकृति दी गयी है। वही सामान्य प्रशासन विभाग ने 2025 के लिए बिहार सरकार के कार्यालयों में अवकाश और निगोसियेबुल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत बिहार राज्य में अवकाश की घोषणा की है। वही बिहार सिविल सेवा (न्याय शाखा) (प्रशिक्षण एवं विभागीय परीक्षा) (संसोधन) नियमावली 2024 की स्वीकृति दी गयी है।

वही सारण समाहरणालय परिसर, छपरा में प्रस्तावित प्रशासनिक भवन के निर्माण में 44 करोड़ 37 लाख 74 हजार रुपये खर्च होंगे। इसके लिए भी स्वीकृति दी गयी है। 11 नवम्बर से 20 नवम्बर तक राजगीर में हॉकी एशियन चैम्पियनशीप महिला ट्रॉफी के आयोजन के लिए बिहार सरकार ने हॉकी इंडिया को 10 करोड़ की राशि देने का फैसला लिया है। भवन निर्माण विभाग के नियंत्रणाधीन बापू टॉवर समिति के गठन एवं बिहार सोसायटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 1960 के अंतर्गत निबंधन के लिए प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी है।

 

Avinash Roy

Recent Posts

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

29 मिनट ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

2 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

6 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

8 घंटे ago

विद्यापतिनगर में पारा मेडिकल के छात्र निलेश झा ह’त्याकांड मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को पूछताछ के लिये उठाया

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…

10 घंटे ago