Bihar

बिहार: बाइक चोरों का पीछा करना पड़ा महंगा, बदमाशों ने मौत के घाट उतारा

बिहार के रोहतास जिले में एक युवक की बाइक चुराकर भाग रहे बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात शिवसागर थाना इलाके में गुरुवार रात को हुई। मृतक की पहचान कैमूर जिले के सकरी निवासी भानु प्रताप सिंह के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि भानु प्रताप बाइक चोरी कर भाग रहे अपराधियों का सकरी से अपनी कार से पीछा कर रहे थे। तभी उन्होंने कार से टक्कर मारकर अपराधियों को रोड पर गिरा दिया। जब वह चोरों को पकड़ने लगे तो बदमाशों ने बंदूक निकालकर फायर कर दिया। गोली लगने से युवक की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार यह घटना रात के डेढ़ बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल पर पड़ी बाइक को अपने कब्जे में लिया। जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। पुलिस अपराधियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। अभी तक बदमाशों का सुराग नहीं लग पाया है। मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया।

शुक्रवार सुबह रोहतास एसपी रौशन कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

2 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

2 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

4 घंटे ago

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

21 घंटे ago