Bihar

सोनपुर मेले के लिए बिहार सरकार को चाहिए फ्री में काम करने वाले कलाकार ,भड़के तेजस्वी ने बताया बिहार के लोक कला का अपमान

बिहार में हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला को लेकर सारण समाहरणालय की जिला जनसंपर्क इकाई के तरफ से 2024 के हरिहरक्षेत्र सोनपुर मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों के नि:शुल्क प्रस्तुति को लेकर एक विज्ञापन निकाला गया । इसके बाद बिहार के कई कलाकारों और नेताओं ने इस विज्ञापन की जमकर आलोचना की है।

इसी कड़ी में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोनपुर मेला को लेकर निकाले गये विज्ञापन के लिए सूबे के मुख्यमंत्री पर जोरदार हमला बोला है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि बिहार की एनडीए सरकार बिहार की लोक भाषा, लोक विधा, लोक संस्कृति और पारंपरिक लोक कलाकारों को प्रमोट और प्रोत्साहित करने के लिए कोई सकारात्मक पहल तो करती नहीं ऊपर से उन्हें सरकारी प्रस्तुति के लिए ये सब कलाकार अब निःशुल्क चाहिए।

तेजस्वी यादव ने कहा कि यही सरकार इसी मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों, तड़क-भड़क वाले गीत-संगीत एवं मेले-महोत्सव के नाम पर अनजान फिल्मी सितारों को बुलाकर दस-बीस-पचास लाख देगी। अरे भाई, डबल इंजन पॉवर्ड सरकार है कम से कम स्थानीय लोक कलाकारों को भी कुछ मेहनतनामा देकर लोक कला और लोक संस्कृति को जिंदा रखिए।

वहीं दूसरी ओर लोक गायिका चंदन तिवारी ने बिहार सरकार के इस विज्ञापन को लोक कलाकारों का अपमान बताया है। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी। सोनपुर मेला बिहार का गौरव है। इस मेला ने बिहार की संस्कृति,लोकसंगीत को देश भर में फैलाया है। इस मेले में बिहार के लोक कलाकारों को निःशुल्क बुलाकर गवाने के लिए इश्तहार आया है। यह तो बिहार के लोक कला का अपमान है। कलाकारों के आत्मसम्मान को रौंदना है। आशा है आप इस मामले को देखेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

फर्जी दस्तावेज के सहारे पुश्तैनी जमीन कब्जाने की कोशिश, 10 नामजद समेत 20-25 पर केस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के काजीचक धर्मपुर निवासी हरिचरण दास ने फर्जी दस्तावेज तैयार…

34 सेकंड ago

समस्तीपुर कॉलेज के हॉस्टल में सड़े-गले अवस्था में मिले शव मामले में ह’त्या की FIR दर्ज, DMCH में कराया गया पोस्टमार्टम 

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज के बंद पड़े पुराने हॉस्टल से अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव…

21 मिनट ago

छोटू ह’त्याकांड के गिरफ्तार अभियुक्त ने स्वीकारी कांड में अपनी संलिप्तता, पूर्व के बकाया व आपसी रंजिश को लेकर दिया था घटना को अंजाम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [बिपुल कुमार सिंह] : विद्यापतिनगर थाना कांड संख्या 129/26 छोटू हत्याकांड के प्राथमिक अभियुक्त…

31 मिनट ago

समस्तीपुर : राजधानी एक्सप्रेस में 26 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, NDPX एक्ट के तहत केस दर्ज

समस्तीपुर : स्थानीय समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा विशेष जांच अभियान के दौरान राजधानी…

53 मिनट ago

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

10 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

10 घंटे ago