Bihar

बिहार में फिर सस्ता होगा बालू! कल से 236 घाटों पर शुरू होगा खनन और बिक्री

बिहार में निर्माण कार्य के लिए एक बार फिर से उचित मूल्य पर बालू उपलब्ध होगा. 16 अक्टूबर से राज्य के करीब 236 घाटों से बालू का खनन और बिक्री शुरू हो जाएगी. खान एवं भूतत्व विभाग इसकी तैयारी में जुटा है. फिलहाल एनजीटी के निर्देश पर 15 जून से 15 अक्टूबर तक बालू का खनन बंद है. 15 जून को बालू खनन बंद होने से पहले राज्य के करीब 152 घाटों से बालू का खनन हो रहा था. ऐसे में 16 अक्टूबर से जब बालू का खनन शुरू होगा तो घाटों की संख्या में करीब 55 फीसदी का इजाफा हो जाएगा.

बिहार में कितने बालू घाट हैं?

सूत्रों के अनुसार राज्य में कुल 891 बालू घाट हैं. इनमें 488 पीली बालू घाट और 403 सफेद बालू घाट शामिल हैं. इनमें से 236 घाटों से खनन के लिए पर्यावरणीय मंजूरी मिल चुकी है. अन्य घाटों की बंदोबस्ती के साथ ही पर्यावरणीय मंजूरी की प्रक्रिया चल रही है.

सस्ता होगा बालू

राज्य सरकार का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक घाटों से बालू खनन शुरू हो. इससे आम लोगों को निर्माण कार्य के लिए कम समय में उचित मूल्य पर बालू उपलब्ध हो सकेगा. साथ ही राज्य सरकार अपने राजस्व में भी बढ़ोतरी कर सकेगी.

बालू और गिट्टी ढोने वाले वाहनों की पहचान की हुई व्यवस्था

बालू और गिट्टी ढोने वाले वाहनों के चारों तरफ लाल रंग की 20 इंच चौड़ी पट्टी पेंट करना होगा. उस पर सफेद रंग से छह इंच चौड़े फांट साइज के शब्दों में खनन वाहन निबंधन संख्या और निबंधन साफ्ट की निबंधन संख्या लिखनी होगी. इससे खनिज लदे वाहनों को दूर से ही पहचाना जा सकेगा और अवैध तरीके से खनन सामग्री ढोने वाले वाहनों पर अंकुश लगाया जा सकेगा.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

2 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

2 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

2 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

7 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

8 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

9 घंटे ago