Bihar

सावधान! बिहार में आ गया है ‘लंगड़ा बुखार’, पैरों में तेज दर्द और सीधा चलना मुश्किल

बिहार की राजधानी पटना में एक अजीब बुखार ने डॉक्टरों को हैरान कर दिया है। इस बुखार में मरीजों के पैरों में इतना दर्द होता है कि उन्हें चलने में भी दिक्कत होती है। इसीलिए लोग इसे ‘लंगड़ा बुखार’ कह रहे हैं। यह बुखार पटना के कई इलाकों में फैल गया है, खासकर उन इलाकों में जहां पहले डेंगू के मरीज मिले थे।

पटना के इन इलाकों में फैला ‘लंगड़ा बुखार’

जानकारी के अनुसार, लोहानीपुर, कदमकुआं, भूतनाथ रोड, चित्रगुप्तनगर, कांटी फैट्री रोड, अशोकनगर, न्यू पाटलिपुत्र कॉलोनी, दीघा, सिपारा, जयप्रकाशनगर और पीसी कॉलोनी जैसे इलाके इससे प्रभावित हैं। अस्पतालों में आने वाले 20 से 25 प्रतिशत बुखार के मरीजों में इस नए बुखार के लक्षण दिखाई दे रहे हैं।

क्या है लक्षण

इस बुखार में तेज बुखार के साथ पैरों में तेज दर्द होता है। एड़ियों और घुटनों में सूजन भी हो जाती है। मरीज को चलने में बहुत तकलीफ होती है। हैरानी की बात यह है कि जांच करने पर न तो डेंगू निकल रहा है और न ही चिकनगुनिया। डॉक्टरों की माने तो इस बार बुखार के मरीजों में अलग तरह के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। जांच में ना तो डेंगू, ना चिकनगुनिया और ना ही टायफाइड निकल रहा है। लेकिन बहुत तेज बुखार के साथ पीड़ितों के पैरों में तेज दर्द, एड़ियों और घुटनों के आसपास सूजन के लक्षण मिल रहे हैं। पटना के कई मोहल्ले से ऐसे दर्जनों मामले आ रहे हैं। लोगों को चलने में भी परेशानी हो रही है।

10-15 दिन नहीं चल पाते मरीज

डॉक्टर इसे लंगड़ा बुखार इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इसमें मरीज को चलने में बहुत परेशानी होती है, जैसे कि वह लंगड़ा गया हो। यह बुखार चिकनगुनिया की तरह लंबे समय तक परेशान करता है। मरीज ठीक होने के बाद भी 10 से 15 दिन तक ठीक से चल नहीं पाते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

39 मिनट ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

55 मिनट ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

1 घंटा ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

6 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

7 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

8 घंटे ago