Bihar

बिहार में दिवाली-छठ की छुट्टियों पर विवाद, बीजेपी बोली- कैलेंडर महागठबंधन सरकार ने बनाया था

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार में एक बार फिर छुट्टियों को लेकर विवाद हो गया है। स्कूलों में दिवाली और छठ के अवकाश को लेकर सिसासी हंगामा मचा हुआ है। दरअसल, दिवाली और छठ से पहले स्कूलों में जो छुट्टियों की घोषणा हुई है, उनमें कटौती की गई है। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के दौरान खरना और नहाय-खाय की छुट्टी नहीं दी गई है। इससे शिक्षकों में रोष बढ़ गया है। वहीं विपक्षी दल आरजेडी और कांग्रेस ने इसे मुद्दा बनाकर नीतीश सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने इसका ठीकरा विपक्ष पर ही फोड़ते हुए कह दिया कि छुट्टियों का यह कैलेंडर महागठबंधन सरकार के दौरान ही बन गया था। उस समय आरजेडी और कांग्रेस सत्ता में थी।

दरअसल, इस साल स्कूलों में शिक्षकों को दीपावली में मात्र एक दिन 31 अक्टूबर को छुट्टी दी गई है। वहीं, इसके बाद छठ महापर्व में 7 से 9 नवंबर तक छुट्टी रहेगी। शिक्षकों का आरोप है कि हर साल दिवाली से लेकर छठ तक स्कूल बंद रहते हैं। छठ पूजा का पारणा होने के बाद ही स्कूल खुलते हैं। मगर इस बार नहाय-खाय और खरना की छुट्टी नहीं दी। इस साल 5 नवंबर से छठ पूजा शुरू हो रही है। 5 को नहाय-खाय और 6 तारीख को खरना है। इन दोनों ही दिन स्कूल खुले रहेंगे।

जेडीयू बोली- छुट्टियों पर बात चल रही है

स्कूलों में दिवाली-छठ की छुट्टियों पर विवाद होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने सफाई दी है। जेडीयू के प्रवक्ता एवं एमएलसी नीरज ने मंगलवार को एक इंटरव्यू में कहा कि इस मुद्दे पर सक्षम प्राधिकार से बात चल रही है। इसका समाधान निकाला जाएगा। शिक्षा विभाग को इस मामले में देखने के लिए कहा गया है।

बीजेपी बोली- महागठबंधन सरकार में जारी हुआ था छुट्टी का कैलेंडर

वहीं, इस विवाद में बीजेपी ने आरजेडी को आड़े हाथों लिया है। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने बयान जारी कर कहा कि दीपावली और छठ की छुट्टी की जो घोषणा अभी हुई है, यह कैलेंडर तभी लागू हो गया था जब बिहार में महागठबंधन की सरकार थी और आरजेडी सत्ता में साझेदार थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिक्षकों के हित को ध्यान में रखते हुए इसमें जो भी सुधार की गुंजाइश होगी वो किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि आरजेडी के सत्ता में रहते हुए ही छुट्टियों में कमी की गई थी।

Avinash Roy

Recent Posts

​कोचिंग के शिक्षक ने शादी का झांसा दे छात्रा से किया दु’ष्कर्म, अश्लील वीडियो किया वायरल, दो शिक्षकों पर FIR

​समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित कोचिंग संस्थान में…

8 घंटे ago

ननिहाल में युवक की संदिग्ध मौत, बहन ने लगाया ह’त्या का आरोप, करंट लगने से मौ’त का दावा; पहुंची कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस 

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव में सोमवार को एक युवक की संदिग्ध…

9 घंटे ago

भोले नाथ के दर्शन के बाद विद्यापतिधाम स्टेशन पहुंचा युवक, एक सेल्फी ने छीन ली जिंदगी; मालगाड़ी पर चढ़े युवक की हाईटेंशन तार से मौ’त

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : सावन मास की पहली सोमवारी पर बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक…

10 घंटे ago

नाबालिग से सामूहिक दु’ष्कर्म के विरोध में मुसरीघरारी चौराहे पर NH-28 जाम, मक्के के खेत में मिली थी पीड़िता

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में 9वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ कथित सामूहिक…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में ठनका गिरने से मां-बेटे की दर्दनाक मौ’त, चचेरा भाई गंभीर रूप से झुलसा; बैगन तोड़ने खेत गई थी महिला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरापुर टारा पंचायत के माधोपुर भुआल…

14 घंटे ago

समस्तीपुर कोर्ट परिसर से पुलिस अभिरक्षा से फरार हुआ पॉक्सो का विचाराधीन कैदी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

समस्तीपुर : स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब…

14 घंटे ago