Bihar

बिहार के स्कूलों में रील्स बनाने वाले टीचरों पर होगी कार्रवाई, टी-शर्ट, जींस और कैजुअल ड्रेस पहनने पर भी लगी रोक

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम पर रील्स बनाते और डांस करते बिहार के शिक्षक एवं शिक्षिका का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखते हुए शिक्षा विभाग ने सभी डीईओ को पत्र लिखकर कहा है कि यह निम्न स्तर की गतिविधियां स्कूलों में देखी जा रही है। टीचर स्कूल में रील्स बना रहे हैं। इस पर तत्काल रोक लगाई जाए। यदि कोई ऐसा करता है तो उस पर कार्रवाई की जाए।

शिक्षकों के इस तरह के व्यवहार से स्कूल के बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ता है और शैक्षणिक गतिविधियों को भी यह प्रभावित करता है। जो कही से भी स्वीकार योग्य नहीं है। शिक्षा विभाग के निदेशक प्रशासन सह अपर सचिव सुबोध कुमार चौधरी ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र लिखकर आदेश दिया है कि केवल शिक्षा कैलेंडर के मुताबिक विशेष दिनों में ही डांस म्यूजिक आदि का अनुशासित और शालीन कार्यक्रम मान्य होगा।

वहीं यह भी कहा है कि स्कूलों में यदि कोई शिक्षक या कर्मचारी टी-शर्ट, जींस पैंट और कैजुअल ड्रेस पहनकर आ रहे हो तो ऐसा करना बंद कर दें। उन्हें सिर्फ फॉर्मल ड्रेस में ही स्कूल आना होगा। बता दें कि शिक्षा विभाग के तत्कालीन अपर मुख्य सचिव केके पाठक थे तभी यह आदेश जारी किया गया था लेकिन उनके जाने के बाद शिक्षक टी-शर्ट और जींस पैंट पहनकर स्कूल में आने लगे।

जिसके बाद अब शिक्षा विभाग ने शिक्षकों को पहले के आदेश को मानने को कहा है उन्हें फिर से फॉर्मल ड्रेस में स्कूल आने को कहा गया है। स्कूल में टी-शर्ट और जींस पैंट को पूरी तरह से बैन किया गया है। वही देखा जा रहा है कि कुछ लोग कैजुअल ड्रेस में भी स्कूल आ रहे हैं। शिक्षा विभाग ने ऐसा टीचर और कर्मचारी को आगाह किया है कि यह भी बर्दाश्त के बाहर है। यदि कैजुअल ड्रेस और टी शर्ट और जींस पैंट पहनकर स्कूल आए तो कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : तीन दिनों से लापता युवक का घर के पीछे गड्ढे में मिला श’व, चार माह पहले ही हुई थी शादी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के नौआचक पंचायत के वार्ड संख्या-2 में…

8 घंटे ago

लूटकांड मामले में पांच बदमाश गिरफ्तार, 24 घंटे में समस्तीपुर पुलिस ने सुलझाया मामला

समस्तीपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र में चारपहिया वाहन सवार बदमाशों द्वारा युवक से मोबाइल और…

9 घंटे ago

सुरक्षित शनिवार के लिए मास्टर ट्रेनरों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू; भूकंप, आग और बाढ़ से बचाव के सिखाए जाएंगे तरीके

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम ‘सुरक्षित शनिवार’ को प्रभावी ढंग से लागू करने के…

9 घंटे ago

5 नवंबर को नरघोघी आएंगे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, उप-मुख्यमंत्री के साथ मेडिकल कॉलेज में Academic विभाग का करेंगे उद्घाटन

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड के नरघोघी स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में…

20 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में बदलने लगा मौसम का मिजाज, 28 अक्टूबर के बाद हल्की से मध्यम बारिश की संभावना; अलर्ट जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में आने वाले दिनों में मौसम का…

21 घंटे ago

रोसड़ा में लेबर कार्ड बनवाने पहुंचे मजदूर, विभिन्न गांवों में प्रचार के बाद भी नहीं लगा कैंप

समस्तीपुर/रोसड़ा : प्रखंड में निर्माण मजदूरों का लेबर कार्ड बनाने के लिए शुक्रवार को कैंप…

22 घंटे ago