Bihar

अटल पथ और जेपी गंगा पथ पर चलेंगी सिटी बसें, आर ब्लॉक से कंगन घाट का सफर इतनी देर में होगी पूरी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

पटना वासियों की सुविधा के लिए इस माह से अटल पथ और गंगापथ पर सिटी बसें (सीएनजी और इलेक्ट्रिक) चलेंगी. कंगनघाट से आर ब्लॉक तक अप और डाउन में प्रतिदिन ये बसें चलेंगी. इस बात की जानकारी परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने दी.

उन्होंने कहा कि 15 दिनों में इस रूट पर सिटी बसों का परिचालन शुरू किया जायेगा. साथ ही पीएमसीएच व अन्य प्रमुख अस्पतालों को जोड़ने वाले मार्गों पर भी सिटी बसें चलेंगी. इससे आम लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी. इसके साथ ही लोग कम समय में अपनी सफर पूरी कर पायेंगे. नयी व्यवस्था में यह सफर पूरी तरह से प्रदूषण मुक्त रहेगा.

आर ब्लॉक से कंगन घाट का सफर होगा आसान

परिवहन सचिव ने कहा कि अटल और गंगा पथ पर सिटी बसों के परिचालन से आर ब्लॉक से कंगन घाट का सफर जाम मुक्त होगा. इससे न सिर्फ लोगों का सफर आसान होगा, बल्कि यह पटना शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को भी सुचारु बनायेगा.खूबसूरत नजारे के बीच कर सकेंगे सफर : कंगन घाट से आर ब्लॉक एवं आर ब्लॉक से कंगन घाट के बीच सिटी बसों के सफर में यात्री गंगापथ के खूबसूरत नजारों को देख सकेंगे. इस रूट पर बसों की सुविधा मिलने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी. जाम से मुक्त और सुकून के साथ यात्री अपने गंतव्य तक जा सकेंगे.

पर्यटन को भी मिलेगा बढ़ावा

गंगा घाटों, गांधी मैदान और अन्य ऐतिहासिक व पर्यटन स्थलों को जोड़ने वाले इस मार्ग से पटना आने वाले पर्यटकों के लिए भी सुविधा बढ़ेगी. यह कदम पर्यटन को भी बढ़ावा देगा.

इन जगहों से गुजरेंगी बसें

1.कंगनघाट से आर ब्लॉक (अप) वाया गायघाट, कृष्णाघाट, पीएमसीएच, गांधी मैदान, एलसीटी घाट, दीघा घाट, स्टालिन नगर, कुर्जी बालू पर, राजीव नगर, न्यू पाटलिपुत्र, इंद्रपुरी, महेश नगर, शिवपुरी, एसकेपुरी, पुनाईचक, मोहनपुर पंप हाउस, दारोगा राय पथ मोड़ व आर ब्लॉक. 2.आर ब्लॉक से कंगनघाट (डाउन) वाया दारोगा राय पथ मोड़, मोहनपुर पंप हाउस, पुनाईचक, एसकेपुरी, शिवपुरी, महेश नगर, न्यू पाटलिपुत्रा, इंद्रपुरी, राजीव नगर, कुर्जी बालू पर, स्टालिन नगर, दीघा घाट, एलसीटी घाट, गांधी मैदान, पीएमसीएच, कृष्णा घाट, गायघाट और कंगन घाट.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

19 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

20 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

21 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

21 घंटे ago