Bihar

एक्शन में आए ACS सिद्धार्थ, दुर्गा पूजा को देखते हुए बंद रहेगी टीचरों की ट्रेनिंग…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के सरकारी शिक्षकों को दशहरा के अवकाश को लेकर शिक्षा विभाग ने बड़ा बदलाव कर दिया है। सूबे के शिक्षक पिछले साल भी दशहरा पर अवकाश से संबंधित मांग कर रहे थे। इस बीच शिक्षा विभाग ने एक पत्र भी जारी किया है। दुर्गापूजा के दौरान शिक्षकों की अनिवार्य सेवाकालीन प्रशिक्षण को स्थगित कर दिया गया है। शिक्षा विभाग के ACS एस सिद्धार्थ ने शिक्षकों के प्रशिक्षण को 7 से 15 अक्टूबर तक स्थगित करने का आदेश जारी कर दिया है। जिससे शिक्षकों में हर्ष का माहौल है।

दरअसल, SCRET ने सभी जिलों के डीईओ को एक पत्र भेजा है जिसमें बताया गया है कि 7 से 12 अक्टूबर तक शिक्षकों की ट्रेनिंग को स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय दुर्गा पूजा के चलते लिया गया है। दुर्गापूजा के दौरान शिक्षकों की अनिवार्य सेवाकालीन प्रशिक्षण का विरोध शिक्षक कर रहे थे। शिक्षक दशहरा के दौरान प्रशिक्षण कता विरोध कर रहे थे। जिसे अब स्थगित कर दिया गया है। इस बाबत शिक्षा विभाग के ACS सिद्धार्थ ने शिक्षकों के प्रशिक्षण को 7 से 15 अक्टूबर तक स्थगित करने का आदेश जारी कर दिया है।

वहीं, SCRET द्वारा भेजे गए पत्र में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि यह निर्णय सभी जिलों के लिए लागू होगा। इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि शिक्षक इस अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की प्रशिक्षण गतिविधियों में भाग नहीं लेंगे। इसके अलावा, पत्र में यह भी कहा गया है कि नए कार्यक्रम की तारीखें बाद में घोषित की जाएंगी।

इधर, शिक्षकों को अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने का अवसर मिलेगा, जिससे उनके मानसिक स्वास्थ्य और संतुलन में सुधार हो सकता है। बहरहाल बिहार सरकार ने शिक्षकों को बड़ा राहत देते हुए दशहरा की छुट्टी दे दी है। दुर्गापूजा के दौरान शिक्षकों की अनिवार्य सेवाकालीन प्रशिक्षण को स्थगित कर दिया गया है.इससे अब शिक्षक अपने परिवार के साथ पर्व मना सकेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

14 मिनट ago

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

8 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

9 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

10 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

22 घंटे ago