मंगलवार, फ़रवरी 17, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

अब बस में बैठकर लीजिए पटना मरीन ड्राइव का मजा, जल्द शुरू होगा परिचालन, रूट चार्ट तैयार

IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार की राजधानी पटना में एक सबसे खास आउटिंग स्टेशन हाल के दिनों में विकसित हुआ है। वहां आम से लेकर खास, सब लोग जाना चाहते हैं। जी हां, गंगा किनारे स्थित पटना का मरीन ड्राइव। इससे होकर गंगा पथ गुजर रहा है। मरीन ड्राइव की सफलता का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि बनने के बाद वहां फास्ट फूड की दुकानों के हजारों स्टॉल लग गए। वहां जाने वाले लोगों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि दर्ज की गई है। उसे ध्यान में रखते हुए बिहार राज्य परिवहन विभाग ने एक बड़ा फैसला किया है।

गंगा पथ पर बस

परिवहन विभाग की ओर से इसी महीने अटल पथ और गंगा पथ पर सिटी बसों, जिसमें सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसें शामिल होंगी। उनका परिचालन शुरू किया जाएगा। कंगनघाट से आर ब्लॉक तक अप एंड डाउन में प्रतिदिन बसों का परिचालन किया जाएगा। इसके लिए अटल और गंगा पथ पर नए रूट का निर्धारण भी कर दिया गया है। परिवहन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि 15 दिनों के अंदर ये परिचालन शुरू कर दिया जाएगा।

IMG 20241003 WA0063

IMG 20230604 105636 460

परिवहन विभाग का फैसला

परिवहन विभाग की मानें, तो इस परिचालन से शहर पर बसों का दबाव कम होगा। आर ब्लॉक और कंगनघाट तक का सफर जाम से मुक्त होगा। लोगों का सफर आराम से कटेगा। पटना की ट्रैफिक व्यवस्था भी सुधरेगी। इस दौरान बस यात्री मरीन ड्राइव से होकर गुजरेंगे और शानदार नजारों को अपनी आंखों में कैद करते हुए सफर पूरा करेंगे। इस रूट पर बस की सुविधा से यात्रियों की काफी हद तक परेशानी दूर हो जाएगी। परिवहन विभाग का कहना है कि हमारा टारगेट है सुरक्षित और बिना जाम के यात्रियों का सफर पूरा हो।

IMG 20240904 WA0139

परिचालन से फायदा

इस रूट पर परिचालन से स्कूल कॉलेज जाने वाले छात्रों और आम लोगों को सुविधा मिलेगी। अस्पताल और बाकी जगहों पर जाने वाले यात्री इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। इससे पीएमसीएच जाने वाले यात्रियों को आसानी होगी। आपातकालीन परिस्थिति वाले मरीज के परिजन इससे सफर कर सकते हैं। सीएनजी और इलेक्ट्रिक बस होने की वजह से प्रदूषण मुक्त सफर होगा। ध्वनि प्रदूषण से दूर यात्री अपना सफर पूरा कर पाएंगे।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

बस का मार्ग वन

परिवहन सचिव के मुताबिक इस रूट से कई पर्यटन स्थल भी जुड़ जाएंगे। पटना घूमने आने वालों के लिए ये बस रूट काफी लाभकारी सिद्ध होगा। बसों का मार्ग इस प्रकार होगा। कंगनघाट से आर ब्लॉक (अप) वाया- गायघाट, कृष्णाघाट, पीएमसीएच, गांधी मैदान, एलसीटी घाट, दीघा घाट, स्टालीन नगर, कुर्जी बालू पर, राजीव नगर, न्यू पाटलीपुत्रा इन्द्रपुरी, महेश नगर, शिवपुरी, एसके पुरी, पुनाई चक, मोहनपुर पम्प हाउस, दारोगा राय पथ मोड़ उसके बाद आर ब्लॉक।

Half Page Paper Design 25x33 cm 05.06.24 page 0001

बस का मार्ग टू

वहीं मार्ग दो के तहत बस आर ब्लॉक से होते हुए कंगनघाट (डाउन) वाया – दारोगा राय पथ मोड, मोहनपुर पम्प हाउस, पुनाई चक, एसके पुरी, शिवपुरी, महेश नगर, न्यू पाटलिपुत्र इन्द्रपुरी, राजीव नगर, कुर्जी बालू पर, स्टालिन नगर, दीघा घाट, एलसीटी घाट, गांधी मैदान, पीएमसीएच, कृष्णा घाट, गाय घाट, कंगन घाट तक अपना सफर पूरा करेगी। इससे पटना वासियों को काफी फायदा होगा। वहीं मरीन ड्राइव का नजारा लेते हुए लोग अपना सफर पूरा कर पाएंगे।

IMG 20240414 WA0005

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150