Bihar

आरोप गलत निकला तो इस्तीफा दे दूंगा; तेजस्वी यादव के कानूनी नोटिस पर नीरज कुमार का जवाब

जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ता नीरज कुमार ने बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर वेतन घोटाले का आरोप हाल ही में लगाया था। इन आरोपों के बाद से राज्य की सियासत गर्म है। तेजस्वी यादव ने जदयू प्रवक्ता को कानूनी नोटिस तक भेज दिया है। लेकिन तेजस्वी यादव के इस कदम के बाद जदयू अब प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने अपना जवाब दिया है और कहा है कि उन्हें इस नोटिस की कोई चिंता नहीं है।

जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि वह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की कानूनी नोटिस का भी जवाब देंगे। उन्होंने रविवार को मीडिया से कहा कि मुझे कोई चिंता नहीं है। मैं अगर गलत होऊंगा तो विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देने को तैयार हूं। नेता प्रतिपक्ष ने आय घोटाला किया है , यही मैंने कहा है।

इससे पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के विधान पार्षद व प्रवक्ता नीरज कुमार पर मानहानि का आरोप लगाते हुए उन्हें कानूनी नोटिस भेजा और 12.10 करोड़ रुपये के हर्जाने के अलावा बिना शर्त सार्वजनिक माफी मांगने के लिे कहा था। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री द्वारा भेजे गए आठ पन्नों के नोटिस को दिल्ली की एक विधि फर्म ने तैयार किया है, जिसकी एक प्रति राजद ने सोशल मीडिया पर भी साझा की थी।

तेजस्वी ने नीरज कुमार को 12 करोड़ रुपये हर्जाने और नोटिस की लागत के रूप में 10 लाख रुपये देने को कहा। इसके साथ ही नोटिस प्राप्त होने के 10 दिन के भीतर बिना शर्त सार्वजनिक माफी मांगने और ऐसा नहीं करने पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की प्रासंगिक धाराओं के तहत कुमार के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की बात कही गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

9 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

9 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

15 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

21 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

22 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

22 घंटे ago