Bihar

दिवाली में इन 4 जिलों के लोग नहीं फोड़ पाएंगे पटाखे, सरकार ने लगाई रोक

इस बार दिवाली में बिहार में पटाखे पर पाबंदी लगा दी गयी है. हालांकि यह नियम मात्र 4 जिलों में लागू होगा. दीपावली के बाद पटाखे के धुएं के कारण उत्पन्न होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए बिहार सरकार ने यह फैसला लिया है. अन्य जिलों में इको फ्रेंडली पटाखे उपयोग करने का निर्देश जारी किया गया है. सरकार की ओर से पटना, गया, मुजफ्फरपुर और हाजीपुर में दीपावली के दिन पटाखे पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे.

इन जिलों को छूटः

सरकार के मुताबिक इन चार जिलों को छोड़ शेष जिलों में रात 8:00 से 10:00 बजे तक 2 घंटे सिर्फ हरित पटाखे ही फोड़ने की छूट दी गयी है. आदेश का उल्लंघन करने पर विधिवत कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही पटना जिला प्रशासन को पटाखे बिक्री पर सख्त निर्देश जारी किया है. डीएम चंद्रशेखर सिंह व एसएसपी राजीव मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अवैध पटाखों के बिक्री पर रोक लगाए एवं धावा दल को सक्रिय रखें.

वायू प्रदूषण को लेकर बना नियमः

बिहार सरकार ने इस संबंध में नागरिकों के लिए अति आवश्यक सूचना जारी की है. सर्वोच्च न्यायालय के जरिए रिट याचिका संख्या 728 /015 में 29 अक्टूबर 2021 के एवं राष्ट्रीय हरित अधिकरण ( N.G.T) प्रधान पीठ नई दिल्ली के मूल आवेदन संख्या 249/20 के पारित आदेश के 1 दिसंबर 2020 के आलोक में राज्य के चार नगर निगम क्षेत्र पटना, गया, मुजफ्फरपुर एवं हाजीपुर जहां बीते वर्ष वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) बहुत खराब रहा.

हाजीपुर भी बढ़ा था प्रदूषणः

हाजीपुर जहां बीते वर्ष वायु गुणवत्ता सूचकांक ( AQI) बहुत खराब रहा था. प्रदूषण का आंकड़ा काफी खराब आंकी गई थी. इसके कारण इन चार जिलों में किसी प्रकार के पटाखे का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है. अन्य जिलों में हरित पटाखे जलाए जा सकते हैं. हरित पटाखों में कम आवाज और धुआं वाले पटाखे शामिल हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

फर्जी B.Ed. डिग्री पर बहाल महिला शिक्षिका पर गिरी गाज, निगरानी विभाग ने समस्तीपुर नगर थाने में FIR दर्ज करायी

समस्तीपुर : जिले में नियोजित शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच के क्रम में एक और बड़ा…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : मक्के के खेत में हथियार के बल पर युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, अधमरा होने पर छोड़ा

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी…

1 घंटा ago

बिहार में महिला सिपाही की रहस्यमयी मौत..पुलिस विभाग में हड़कंप, पति हिरासत में

बिहार के मुजफ्फरपुर पुलिस विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला सिपाही का…

2 घंटे ago

विभूतिपुर में शादीशुदा महिला को प्रेमी संग पकड़कर ग्रामीणों ने मंदिर में कराई शादी

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात…

3 घंटे ago