Bihar

कश्मीर में आतंकी हमले में 3 बिहारियों की मौत से नीतीश दुखी, परिजनों को सीएम राहत कोष से 2-2 लाख की मदद

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में हुये आंतकी हमले में बिहार के तीन श्रमिकों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह घटना अत्यंत दुखद है और मैं इस घटना से मर्माहत हूँ। मुख्यमंत्री ने हमले में मारे गये लोगों के परिजनों को दो-दो लाख की राशि देने का ऐलान किया। डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने भी इस घटना की निंदा की और इस हमले के लिए पाकिस्तान परस्त लोगों की आलोचना की।

बापू सभागार पटना में 1239 नव नियुक्त दारोगा को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है। मुख्यमंत्री ने दुख की इस घड़ी में परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। उन्होंने स्थानिक आयुक्त नई दिल्ली को जम्मू-कश्मीर सरकार से आवश्यक समन्वय स्थापित कर मृतकों के शवों को बिहार लाने की कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने इस आतंकी हमले में तीनों मृतक के निकटतम आश्रित को मुख्यमंत्री राहत कोष से 02-02 लाख रूपये देने की घोषणा की है। साथ ही श्रम संसाधन विभाग एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से नियमानुसार अन्य लाभ दिलाने का अधिकारियों को निर्देश दिया है।

बताते चलें कि जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सुरंग निर्माण स्थल पर आतंकवादी हमले में एक डॉक्टर और छह श्रमिकों की मौत हो गई। इनमें तीन श्रमिक बिहार के रहने वाले हैं। हमले में पांच श्रमिक घायल हुए हैं। घायलों में एक इंदर यादव बिहार का रहने वाला है।

अधिकारियों ने बताया कि जिले के गुंड इलाके में एक सुरंग परियोजना पर कार्यरत मजदूर एवं अन्य कर्मी देर शाम जब अपने शिविर में लौटे तब अज्ञात आतंकवादियों ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने मजदूरों के समूह पर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें स्थानीय और बाहरी लोग दोनों शामिल थे। माना जाता है कि आंतकवादियों की संख्या कम से कम दो थी।

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

5 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

10 घंटे ago