Bihar

नीतीश के नेतृत्व में 2025 का चुनाव और 220 सीटें जीतने का टारगेट, एनडीए की बैठक में क्या-क्या हुआ

पटना में सोमवार को एनडीए की अहम बैठक हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर चल रही इस बैठक का नेतृत्व सीएम ने किया। इस बैठक में एनडीए नेताओं के द्वारा संकल्प लिया गया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2025 विधानसभा चुनाव में एनडीए 220 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगा। साथ ही निर्णय हुआ है कि पंचायत स्तर तक एनडीए नेताओं-कार्यकर्ताओं की बैठक होगी।

एक अन्ने मार्ग में हुई एनडीए की बैठक के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि 2025 का चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जायेगा। 2010 से अधिक 2025 में सीट जीतने का लक्ष्य तय किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष अफवाह उड़ाता है। उसका मुकाबला करना है। महगठबंधन ने लोगों को ठगने का काम किया है। विधानसभा में एनडीए का सम्मेलन होगा। जो भी कार्यक्रम होगा, अब साझा चलेगा।

बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और उससे पहले राज्य की चार सीटों पर उपचुनाव होना है। इसे देखते हुए एनडीए की इस बैठक को काफी अहम माना जाता है। पिछले कुछ दिनों के दौरान मुख्यमंत्री के लेवल पर यह पहली बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में एनडीए के सभी नेताओं की यह पहली बैठक हुई है।

जदयू के वरिष्ठ नेता विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि एनडीए की सरकार बनने के बाद आगामी दिनों में होने वाले उपचुनाव और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बेहतर सामंजस्य बनाने की जरुरत थी। इसी साल एनडीए की सरकार बनने के बाद ऐसी कोई बैठक नहीं हुई थी। इस बैठक से एनडीए के विधायकों, सांसदों और नेताओ के बीच बेहतर समन्वय बनाने में मदद मिलेगी।

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने इस बैठक से पहले कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की एनडीए सरकार विकास के साथ न्याय, रोजगार के नए अवसर लाने के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक में विकास के कार्यों को आगे बढ़ाने पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा था कि तय समय पर चुनाव होंगे और एनडीए इसे लेकर चिंतित नहीं क्योंकि एनडीए की सरकार ने बिहार में परिवर्तन लाने के लिए कई कार्य किए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

​कोचिंग के शिक्षक ने शादी का झांसा दे छात्रा से किया दु’ष्कर्म, अश्लील वीडियो किया वायरल, दो शिक्षकों पर FIR

​समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित कोचिंग संस्थान में…

3 घंटे ago

ननिहाल में युवक की संदिग्ध मौत, बहन ने लगाया ह’त्या का आरोप, करंट लगने से मौ’त का दावा; पहुंची कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस 

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव में सोमवार को एक युवक की संदिग्ध…

4 घंटे ago

भोले नाथ के दर्शन के बाद विद्यापतिधाम स्टेशन पहुंचा युवक, एक सेल्फी ने छीन ली जिंदगी; मालगाड़ी पर चढ़े युवक की हाईटेंशन तार से मौ’त

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : सावन मास की पहली सोमवारी पर बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक…

5 घंटे ago

नाबालिग से सामूहिक दु’ष्कर्म के विरोध में मुसरीघरारी चौराहे पर NH-28 जाम, मक्के के खेत में मिली थी पीड़िता

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में 9वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ कथित सामूहिक…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में ठनका गिरने से मां-बेटे की दर्दनाक मौ’त, चचेरा भाई गंभीर रूप से झुलसा; बैगन तोड़ने खेत गई थी महिला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरापुर टारा पंचायत के माधोपुर भुआल…

9 घंटे ago

समस्तीपुर कोर्ट परिसर से पुलिस अभिरक्षा से फरार हुआ पॉक्सो का विचाराधीन कैदी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

समस्तीपुर : स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब…

9 घंटे ago