Bihar

‘DGP, मुख्य सचिव और ADG भी मौजूद ना रहे तो कैसी समीक्षा बैठक?’ कानून-व्यवस्था पर तेजस्वी ने CM को घेरा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर शनिवार को समीक्षा बैठक की थी. अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इसको लेकर उन पर तंज कसा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि अधिकारी भी जानते है कि जब विपक्ष का दबाव बढ़ता है तो दिखावे और फॉर्मलिटी के लिए सीएम अचानक ऐसी बैठक बुला लेते हैं.

समीक्षा बैठक नहीं औपचारिकता:

पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने लिखा है कि कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री हर बार उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करने की सिर्फ औपचारिकता पूरी करते हैं. नीतीश कुमार का इकबाल यह है कि प्रदेश में ऐसी प्रत्येक समीक्षा बैठक के बाद अपराध में और अधिक वृद्धि होती है, क्योंकि अधिकारी और अपराधी भी ऐसी आडंबरपूर्ण बैठकों की असलियत जानते हैं. अधिकारी भी जानते हैं कि जब विपक्ष का दबाव बढ़ता है तो दिखावे के लिए ऐसी बैठक बुला लेते हैं.

बिना अधिकारियों के बैठक का क्या फायदा?:

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि ऐसी समीक्षा बैठक का क्या फायदा और औचित्य, जिसमें राज्य के डीजीपी, मुख्य सचिव और एडीजी भी उपस्थित ना रहे. उन्होंने कहा कि शीर्षस्थ अधिकारियों की अनुपस्थिति दर्शाती है कि विधि व्यवस्था पर मुख्यमंत्री कितने गंभीर हैं. एनडीए सरकार अपराधियों को संरक्षित और संपोषित कर बिहारवासियों की जान के साथ खेल रही है.

कानून-व्यवस्था पर तेजस्वी हमलावर:

बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव लगातार सरकार पर सवाल उठाते रहे हैं. सोशल मीडिया के माध्यम से बिहार में घटने वाली हर एक घटनाओं की सूची भी समय-समय पर जारी करते हैं. उनका दावा है कि नीतीश कुमार की सरकार में कानून-व्यवस्था पूरी तरीके से ध्वस्त हो गई है और अपराधी बेलगाम हो गए हैं. हालांकि उनके सवाल उठाने पर एनडीए के नेता उनको लालू-राबड़ी के शासनकाल की याद दिलाकर घेरने की कोशिश करते हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

3 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

4 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

6 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

6 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

6 घंटे ago

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

16 घंटे ago