Bihar

सांसद वीणा देवी के बेटे की मौत के मामले में मर्डर का केस दर्ज, CCTV फुटेज में क्या दिखा; पुलिस को पिकअप की तलाश

वैशाली सांसद वीणा देवी के बेटे राहुल राज उर्फ छोटू सिंह की मौत मामले में पिता एमएलसी दिनेश सिंह ने बुधवार शाम को हत्या की आशंका जताते हुए एफआईआर दर्ज कराई। उन्होंने एफआईआर में बताया है कि अज्ञात लोगों ने अज्ञात वाहन से राहुल को पोखरैरा में ठोकर मारी। उन्हें आशंका है कि हत्या के उद्देश्य से घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने एमएलसी के आवेदन पर हत्या की धारा में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

एसएसपी राकेश कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले में अनुसंधान कर रही है। अज्ञात पिकअप वैन का सुराग ढूंढा जा रहा है, जिससे राहुल की बुलेट में ठोकर लगी थी। एमएलसी दिनेश सिंह के आवेदन पर हत्या की धारा में एफआईआर दर्ज की गई है। आवेदन में आशंका व्यक्त करते हुए एमएलसी ने कहा है कि हत्या के उद्देश्य से अज्ञात वाहन से ठोकर मारकर घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस जांच कर रही है। संदिग्ध पिकअप वैन की तलाश की जा रही है।

एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि घटनास्थल से पहले वैशाली ढाबा और पोखरैरा टोल प्लाजा पर सीसीटीवी है। दोनों के बीच में पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन से राहुल को ठोकर लगी थी, इसलिए ढाबा और टोल के सीसीटीवी की जांच की गई। राहुल 6.49 बजे टोल प्लाजा के वीआईपी लेन से बुलेट से तेजी में निकलते दिखा है। इसके बाद करीब साढे़ तीन से चार किलोमीटर की दूरी पर हादसा हुआ। इस दूरी को तय करने में पांच मिनट लगने की संभावना है। ऐसे में करीब 6.55 बजे शाम में दुर्घटना हुई होगी। उन्होंने बताया कि वैशाली ढाबा के सीसीटीवी में 6.50 से सात बजे के बीच का फुटेज देखा गया। ढाबा के फुटेज में 13 गाड़ियां पोखरैरा टोल की ओर जाती दिखी। जब पोखरैरा टोल प्लाजा का कैमरा खंगाला गया तो वहां 12 गाड़ियां ही पहुंची।

लाल कुर्सी लदी एक पिकअप वैन टोल पर नहीं आई। टोल व दुर्घटनास्थल के बीच तीन कट रास्ते हैं। आशंका है कि पिकअप वैन के चालक को पता रहा होगा कि टोल पर कैमरे लगे हैं। ऐसे में वह टोल पहुंचा तो सीसीटीवी में उसकी गाड़ी पहचानी जा सकती है। इसलिए दुर्घटना के बाद तीनों कट रास्ते में से किसी रास्ते पर चालक पिकअप लेकर मुड़ गया होगा। अब पुलिस उन रास्तों में हर जगह यह पता लगा रही है कि कहीं सीसीटीवी लगे हैं या नहीं। ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है कि उस रात तेज रफ्तार कुर्सी लदी पिकअप वैन उधर से गुजरी है या नहीं। इधर, पुलिस सूत्रों के अनुसार पिकअप को चिह्नित कर लिया गया है। हालांकि उसकी जब्ती नहीं होने के कारण उसकी स्पष्ट जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा रही है।

दाउदपुर पहुंच दिनेश सिंह से मिले डीएम-एसएसपी

सरैया एसडीपीओ कुमार चंदन ने मंगलवार को अंत्येष्टी के बाद एमएलसी दिनेश सिंह से बयान लेने के लिए मुलाकात की थी। लेकिन, उन्होंने कहा था कि अभी बयान के लिए मानसिक तौर पर तैयार नहीं हैं। बुधवार को बयान देंगे। बुधवार की दोपहर डीएम सुब्रत कुमार सेन और एसएसपी राकेश कुमार पारू के दाउदपुर स्थित दिनेश सिंह के आवास पर पहुंचे। काफी देर तक दोनों अधिकारियों ने एमएलसी से बात की। सभी पहलुओं और बिंदुओं पर बात के दौरान एसएसपी ने अब तक की जांच से अवगत कराया। इसके बाद एमएलसी ने जैंतपुर थाने में एफआईआर के लिए आवेदन सौंपा। घटना की जांच के लिए एसएसपी ने पहले ही विशेष टीम का गठन कर दिया था। राहुल की मंगलवार को रेवा घाट पर अंत्येष्टि की गई। बड़ी मां के पुत्र राजा सिंह ने मुखाग्नि दी थी।

दिनभर ग्रामीण एसपी ने इलाके में की छानबीन

घटना को लेकर ग्रामीण एसपी विद्या सागर दिनभर सरैया से लेकर सारण के बॉर्डर तक छानबीन में जुटे रहे। घटनास्थल से आगे निकले तीन अलग-अलग ग्रामीण रास्तों में काफी दूर तक सीसीटीवी का सुराग तलाशा गया। इस क्रम में ग्रामीण एसपी के साथ एसडीपीओ सरैया के अलावा जैंतपुर थानेदार कुंदन कुमार सिंह भी मौजूद रहे। सीसीटीवी के अलावा मोबाइल टॉवर डंप किया गया है। डीआईयू की टीम भी इलाके में छानबीन में सक्रिय रही।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

7 घंटे ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

7 घंटे ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

7 घंटे ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

7 घंटे ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

10 घंटे ago