Bihar

बिहार में स्वास्थ्य सेवा की बदहाली देखिए, मोबाइल की फ्लैश लाइट में दो महिलाओं की कराई गई डिलीवरी; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार के लोगों को विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने का दावा करने वाली डबल इंजन सरकार के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। आए दिन बिहार के अस्पतालों से बदहाली की तस्वीरें सामने आती रही हैं। बदहाली की ताजा तस्वीरें वैशाली के सहदेई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सामने आई हैं, जहां प्रसव पीड़ा से कराह रही दो महिलाओं का मोबाइल की फ्लैश लाइट में डिलीवरी कराई गई। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, वैशाली के सहदेई में डिलिवरी के लिए आई दो महिलाओं की डिलीवरी मोबाइल की फ्लैश लाइट की रोशनी में कराई गई है। साथ ही प्रसव पीड़ा से कराह रही मरीज की जांच भी मोबाइल की रोशनी से की गई है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद बिहार की स्वास्थ व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे है। वायरल वीडियो सहदेई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है। इस 6 बेड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को 30 बेड वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड किया गया था।

प्रसव पीड़ा के तड़प रही मरीज सहदेई प्रखंड के नयागांव पश्चिमी तयबपुर निवासी बिपिन राम की पत्नी पार्वती देवी और सहदेई के ही विश्वजीत कुमार की पत्नी राघनी कुमारी हैं। दोनों को देर रात सहदेई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था लेकीन उस समय बिजली गुल थी। मौजूद आशा कार्यकर्ता ने लाइट नही होने की शिकायत चिकित्सा पदाधिकारी से की थी लेकिन जनरेटर चालू नहीं किया गया।

आशा कार्यकर्ता आशा कुमारी ने बताया कि बीते रात करीब 1 बजकर 30 मिनट पर बिजली कट गई थी। पेशेंट 1 बजकर 45 मिनट पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची थीं और 2 बजकर 10 मिनट पर मोबाइल के टॉर्च जलाकर डिलीवरी कराई गई। उन्होंने बताया कि पानी की भी व्यवस्था अस्पताल में नहीं था। टंकी का पानी खत्म हो चूका था। नीचे से ऊपर पानी लेकर जाना पड़ रहा था। पूरे रात बिजली गुल थी और जनरेटर भी स्टार्ट नहीं किया गया था। मोबाइल की रोशनी में ही मरीजों का देखभाल की जा रही थी।

Avinash Roy

Recent Posts

अब शिक्षक सिखाएंगे छात्रों को सही खर्च, बचत और डिजिटल सुरक्षा के गुर

समस्तीपुर : डिजिटल युग में छात्रों को वित्तीय रूप से जागरूक बनाने की दिशा में…

3 घंटे ago

इधर भाजपा कर रही नए CM की तैयारी, उधर लोजपा से भी उठी चिराग पासवान की मांग

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद भारतीय जनता पार्टी…

3 घंटे ago

14 मार्च को बिहार के राज्यपाल पद की शपथ लेंगे लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन; राज्य के 30वें गवर्नर बनेंगे

लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन 14 मार्च को बिहार लोक भवन में राज्यपाल के रूप…

4 घंटे ago

‘क्या बिहार में नीतीश कुमार के जाते ही फिर मिलेगी शराब, मंत्री ने शराबबंदी पर कह दी बड़ी बात

बिहार की राजनीति एक बड़े बदलाव के दौर से गुजरने वाली है। नीतीश कुमार सीएम…

5 घंटे ago

अमित शाह ने सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया, बिहार में नए मुख्यमंत्री पर हलचल के बीच मीटिंग

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया…

9 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के दुधपुरा में चोरी, पिता के श्राद्ध में गया था परिवार, होली की रात चोरों ने उड़ाए 17.5 लाख के आभूषण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बंद घरों से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं…

15 घंटे ago