Bihar

‘स्मार्ट मीटर उखाड़ फेंको’ 1 अक्टूबर से RJD का आंदोलन, जगदानंद सिंह का ऐलान

राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने बुधवार 25 सितंबर को राजद कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य में लग रहे स्मार्ट मीटर को लेकर नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि बिजली विभाग स्मार्ट मीटर लगाकर आम जनता को लूट रहा है. आम जनता परेशान है लेकिन विभाग स्मार्ट मीटर लगाने के मुहिम को और तेजी से बढ़ा रहा है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल इस मुद्दे को लेकर एक अक्टूबर से पूरे बिहार में प्रखंड स्तर पर आंदोलन चलाएगी.

स्मार्ट मीटर से जनता परेशान हैः

जगदानंद सिंह ने कहा कि अन्य राज्यों में इतना तेजी से स्मार्ट मीटर नहीं लगाया जा रहा है आखिर क्या कारण है कि बिहार में स्मार्ट मीटर बहुत तेजी से लगाया जा रहा है और जो लोग नहीं लगा रहे हैं उन लोगों पर कार्रवाई भी हो रही है, लोगों को गिरफ्तार भी किया जा रहा है. बिहार में कई जगहों पर इसका विरोध हो रहा है और आम जनता इससे परेशान है. इसलिए राष्ट्रीय जनता दल इस ज्वलंत मुद्दे को लेकर पूरे बिहार में आंदोलन करेगी.

बिजली कंपनी लूट रही हैः

जगदानंद सिंह ने कहा कि हम चाहते हैं कि सरकार जल्द से जल्द स्मार्ट मीटर लगाने की जो प्रक्रिया है उस पर रोक लगाए. क्योंकि जनता का साफ-साफ मानना है कि जब स्मार्ट मीटर लगा दिया जाता है तो बिजली बिल लगातार बढ़ते चला जा रहा है. जगदानंद सिंह ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर के जरिए बहुत बड़ी लूट बिजली कंपनियां बिहार में कर रही है. लोग इसका विरोध भी कर रहे हैं, बावजूद सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है.

क्या होता है स्मार्ट मीटरः

स्मार्ट मीटर एक डिजिटल डिवाइस होता है जो बिजली खपत को मापता है. इसे मैन्युअल रूप से रीड करने की आवश्यकता नहीं होती. स्मार्ट मीटर इंटरनेट के जरिए सीधे बिजली कंपनियों के सर्वर से जुड़ जाता है, जिससे उपभोक्ताओं को उनकी खपत के अनुसार बिजली बिल मिलता है. स्मार्ट मीटर लगाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह बिजली चोरी को रोकने में मदद करता है. बिजली आपूर्ति और मांग के बीच संतुलन बनाए रखना आसान हो जाता है.

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

14 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

15 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

23 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

23 घंटे ago