Bihar

बिहार: शिवलिंग को बार-बार प्रणाम कर रहा था चोर; फिर गले में लिपटा नाग लेकर एक झटके में हो गया फरार

अपराध की दुनिया में हर दिन नए-नए किस्से सामने आते हैं, लेकिन छपरा में जो हुआ, उसे देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे. भक्ति भाव से भरा चोर, चोरी करने के बाद माफी भी मांगता है. जी हां, बाबा बटुकेश्वर नाथ मंदिर में एक चोर ने भगवान शिव के गले से तांबे का नाग चुरा लिया. हालांकि, चुराने से पहले, उसने शिवलिंग की पूजा की और बाद में हाथ जोड़कर और कान पकड़कर माफी भी मांगी. अब इसे चोर कहें या भक्त, यह समझना मुश्किल हो गया है.

यह घटना भगवान बाजार थाना क्षेत्र के दौलतगंज रतनपुरा मोहल्ले की है. सीसीटीवी फुटेज देखकर तो ऐसा लगता है, जैसे चोर किसी पूजा समारोह में आया हो. पहले वह बड़े आराम से मंदिर में घुसता है, फिर शिवलिंग के सामने जाकर गंभीर मुद्रा में हाथ जोड़कर खड़ा होता है. फिर जैसे ही तांबे के नाग पर नजर पड़ती है, उसका दिल थोड़ा डोलता है, और वह उसे उठा लेता है. लेकिन चोरी करने के बाद चोर की अंतरात्मा जागती है, और वह भगवान से क्षमा याचना करते हुए मंदिर से बाहर निकल जाता है. मतलब ‘भक्ति और चोरी, दोनों एक साथ’!

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

घटना के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया है. लोग भी खूब मजे ले रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया, ‘भगवान से चोरी करने के बाद माफी मांगने वाला ये चोर तो ‘संस्कारों’ से भरा हुआ है’. वहीं, कुछ लोगों ने मजाक उड़ाते हुए लिखा, ‘चोर ने पहले भगवान को प्रसाद चढ़ाया और फिर भगवान से प्रसाद चुरा लिया’.

घटना के बारे में जानकारी देते हुए भगवान बाजार थाना अध्यक्ष सुभाष कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के निचले रोड स्थित बटुकेश्वर नाथ मंदिर में नाग चोरी होने का सीसीटीवी वीडियो मीडिया के माध्यम सामने आया है.

हालांकि मंदिर प्रबंधन द्वारा अभी कोई भी आवेदन और सूचना नहीं दिया गया है. सीसीटीवी वीडियो के आधार पर पुलिस मामले के जांच में जुट गई है. मंदिर प्रबंधन द्वारा आवेदन दिए जाने के बाद चोर विधि संवत कार्रवाई की जाएगी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

30 मिनट ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

2 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

2 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

6 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

9 घंटे ago