Bihar

प्रत्येक छात्र के जीवन में एक ऐसा टर्निंग प्वाईट आता है जहां काउन्सिलिंग की आवश्यकता होती है : प्राचार्य

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

सत्येन्द्र नारायण सिंह महाविद्यालय हाजीपुर स्थित श्यामा सभागार में शुक्रवार को प्राचार्य डॉ. विद्या शंकर सिंह की अध्यक्षता में जीडी गोयनका हेल्थ केयर एकेडमी पाटलिपुत्रा पटना की ओर से छात्र-छात्राओं के लिए कैरियर काउन्सिलिग कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान एकेडमी के प्राचार्य शैलेन्द्र कुमार ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रकार के जॉब के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। वहीं आर्शीवाद फाउंडेशन के अध्यक्ष उत्तम कुमार ने पारा मेडिकल कोर्स के बारे में विस्तार से बताया।

उन्होंने कहा कि कोविड काल के बाद आनेवाला समय स्वास्थ्य व शिक्षा का ही क्षेत्र है, जहां छात्र-छात्राएं अपना भविष्य बना सकते हैं। नई शिक्षा नीति में छात्र नर्सरी टीचर्स ट्रेनिग और पारा मेडिकल में अपना भविष्य बना सकते हैं। वहीं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विद्या शंकर सिंह ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि बल्ब से बल्ब नहीं जालाया जा सकता परंतु दीपक से दीएक जलाया जाता है. प्रत्येक छात्र के जीवन में एक ऐसा टर्निंग प्वाईट आता है जहां उन्हें काउन्सिलिंग की आवश्यकता होती है। धन्यवाद ज्ञापन इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. धनंजय कुमार सिंह ने की। समारोह में सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं, शिक्षकेत्तर कर्मी एवं छात्र-छात्रा उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार : शीतला माता मंदिर में भगदड़ के बाद ऐक्शन, 20 लोगों पर केस; पंडा समिति के 4 सदस्य अरेस्ट

नालंदा के शीतला मंदिर में हुई भगदड़ के बाद अब बड़ा ऐक्शन लिया गया है।…

25 मिनट ago

छात्र संगठन AISA ने JNU के पूर्व अध्यक्ष की पुण्यतिथि मनायी, श्रद्धांजलि देकर किया नमन

समस्तीपुर : छात्र संगठन आइसा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शहर के माल गोदाम चौक स्थित…

6 घंटे ago

पटना में अपार्टमेंट में घुस कारोबारी को गोली मारी, फायरिंग करते हुए अटल पथ की ओर भागे बदमाश

पटना में शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी नाला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार…

9 घंटे ago

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

18 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

18 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

21 घंटे ago