Bihar

हमारी सरकार बनी तो 200 यूनिट फ्री बिजली देंगे, तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

इन दिनों चुनाव से पहले देश के अलग-अलग राज्यों में मुफ्त बिजली देने की खूब घोषणाएं होती रहती है. अब बिहार में मुफ्त बिजली देने की चर्चा ज़ोर पकड़ने लगी है. दरअसल बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने फ्री बिजली को लेकर बड़ा ऐलान किया है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि अगर बिहार में हमारी सरकार बनती है तो हमलोग 200 यूनिट फ़्री बिजली देंगे.

तेजस्वी यादव ने कहा कि डबल इंजन सरकार और NDA के दशकों के शासन के बावजूद देश में सबसे महंगी बिजली बिहार में मिलती है. बिहार की जनता महंगी बिजली बिल और स्मार्ट प्रीपेड मीटर की गड़बड़ियों से त्रस्त हैं. हमारी सरकार आने पर 200 यूनिट फ़्री बिजली दी जाएगी.

बता दें, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने विधानसभा चुनाव के प्रचार का आगाज आभार यात्रा के साथ किया है. तेजस्वी यादव ने मंगलवार को आभार यात्रा की शुरुआत समस्तीपुर से कर दी है. दरअसल पिछले कुछ सालों में खासकर लोकसभा चुनाव के दौरान तिरहुत और मिथलांचल में आरजेडी की पकड़ ढीली हुई है. ऐसे में तेजस्वी यादव ने मिथिलंचल में आरजेडी की पकड़ मजबूत करने के लिए आभार यात्रा की शुरुआत समस्तीपुर से की है. तेजस्वी यादव अपनी इस यात्रा के दौरान अपने पिता लालू यादव के अंदाज में लोगों से जगह-जगह रुककर मिलने वाले हैं.

तेजस्वी यादव इससे पहले भी कई यात्रा कर चुके हैं. लेकिन, आभार यात्रा तेजस्वी के लिए काफी खास मानी जा रही है. दरअसल तेजस्वी यादव इस बार की यात्रा में कोई सभा नहीं करने जा रहे हैं. वह लालू यादव के पुराने अंदाज में लोगों चौक-चौराहों और गांव की गलियों में मिलेंगे. इस यात्रा के दौरान तेजस्वी ना तो कोई सभा करेंगे ना ही मंच सजाएंगे और न ही कोई नेताओं की फौज साथ में रखेंगे. तेजस्वी यादव जहां पर विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. वहीं लालू यादव के अंदाज में लोगों के साथ चौपाल लगाकर बात करते हुए दिखाई पड़ेंगे. तेजस्वी लोगों के घर जा सकते हैं. वहीं देर रात कार्यकर्ताओं के साथ खाने पर बातचीत भी करेंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

3 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

5 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

5 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

9 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

9 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

12 घंटे ago