बिहार के भोजपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जब सिरफिरे पति ने चाय नहीं देने पर पत्नी का धड़ से सिर अलग कर दिया। और फिर दूधमुंहे बेटे और 8 साल की बेटी को भी खंती से काट डाला। तीनों की लाश घर से बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। घटना अजीमाबाद थाना क्षेत्र के मिल्की टोला गांव की है।
जब मंगलवार की शाम एक सनकी युवक ने अपनी पत्नी और दूधमुंहे सहित दो बच्चों को खंती से गला काट कर मार डाला। पत्नी का सिर धड़ से अलग था, और पैर पर भी जगह-जगह काटे जाने के जख्म मिले हैं। मरने वालों में मिल्की टोला निवासी लालू यादव की 30 वर्षीय पत्नी सीमा देवी, आठ वर्षीया पुत्री सौम्या कुमारी और दस माह का बेटा द्विदान्त कुमार शामिल हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद लालू यादव घर के सामने घूम रहा था।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। घर से हत्या करने में इस्तेमाल खंती बरामद कर लिया गया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपित लालू यादव ने पत्नी द्वारा चाय नहीं देने और मजाक उड़ाने के कारण हत्या करने की बात कही। हालांकि आरोपित मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है।
हत्या की वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर अगिआंव के सर्किल इंस्पेक्टर अनिल कुमार और थानाध्यक्ष नसीम खां पुलिस बल के साथ पहुंचे। अधिकारियों ने मामले की छानबीन की गयी। घर में बिखरे खून के धब्बे और हत्या में इस्तेमाल खंती को जब्त किया गया।
बक्सर के डुमरांव प्रखंड की छात्राओं के साथ दो शिक्षकों द्वारा किए गए घृणित कृत्य…
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…