नीतीश सरकार में ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने बड़ा दावा किया है। और कहा कि आरजेडी टूटने वाली है। उनके कई विधायक हमारे संपर्क में हैं। और इसीलिए आरजेडी के लोग कहते हैं कि नीतीश कुमार से उनकी बात हो रही है। अपनी पार्टी के विधायकों को रोकने के लिए और क्या कहेंगे। राजद ने ही जेडीयू के विधायकों को छेड़ा था। और सरकार बनाने के लिए हमारे विधायकों को तोड़ रहे थे। तो हम लोग थोड़े ही छोड़ेंगे।
मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार पावर सेंटर हैं। हमने कहा कि टाइगर अभी जिंदा है। देश प्रदेश में एक ही टाइगर है नीतीश कुमार। इसलिए हर कोई चाहता है कि नीतीश जी के साथ रहे। ताकि जंगल पर कब्जा रहे। इसीलिए आरजेडी अपनी पार्टी के विधायकों को रोकने लिए कहती रहती है कि नीतीश कुमार से बात हो रही है। आरजेडी से जो भी जेडीयू में आएगा, उसका स्वागत है। हम तो पहले भी कह चुके हैं कि राजद के कई विधायक हमारे संपर्क में हैं।
वहीं तेजस्वी यादव के 10 सितंबर से बिहार यात्रा पर निकलने और राजद में कल्चर बदलने के सवाल पर अशोक चौधरी ने कहा कि कल्चर बदलने के साथ-साथ कुछ और भी बदलना होगा। वर्किंग स्टाइल बदलनी होगी, खाली गमछा बदलने से थोड़े ही कुछ हो जाएगा। कोई भगवा पहन लेगा, या रुद्राक्ष पहन लेगा तो क्या पंडित हो जाएगा। महात्मा गांधी कहते है कि त्याग के बिना पूजा नहीं। तो त्याग भी करना पड़ेगा।
वहीं कांग्रेस के टच में रहने के सवाल पर मंत्री अशोक चौधरी ने मजाकिया लहजे में जवाब देते हुए कहा कि हम तो बिल क्लिंटन और बाइडेन के टच में हैं, ये नहीं बताता लोग खाली कांग्रेस के ही संपर्क में बताता हैं। हम इंटनेशनल नेता हैं, पुतिन से बिल क्लिंटन तक के टच में हैं। इससे पहले अशोक चौधरी के भूमिहारों पर दिए गए बयान पर भी जमकर हंगामा हुआ था। जेडीयू के ही नेताओं ने बयान की निंदा की थी। जिसके बाद उन्हें सफाई देनी पड़ी थी।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हकीमाबाद पंचायत में मारपीट की घटना…
समस्तीपुर : विद्युत विभाग द्वारा शुक्रवार को 11 केवी लाइन के तार बदलने का कार्य…
समस्तीपुर : स्थानीय रेलवे जंक्शन पर आरपीएफ की सतर्कता से मानव तस्करी की एक बड़ी…
बिहार के नए राज्यपाल और भारतीय सेना के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी सैयद अता हसनैन गुरुवार…
समस्तीपुर : भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं आवास गणना) को सफलतापूर्वक…
समस्तीपुर : जिला स्वास्थ्य समिति एवं सदर अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सदर…