Bihar

बिहार: रिटायर्ड शिक्षक के घर में निकला मिनी गन फैक्ट्री, पुलिस की छापेमारी में टीचर समेत सात गिरफ्तार

बक्सर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। अवैध धंधा रिटायर्ड शिक्षक के घर में चल रहा था। पुलिस ने छापेमारी में भारी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार बरामद किए हैं। इसके अलावा हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाली मशीनों को भी जब्त किया है।

पुलिस ने शिक्षक समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 5 मुंगेर निवासी हैं। पांचों का कहना है कि एक माह पहले यहां आए थे। हालांकि पुलिस को शक है कि तीन महीने से ये लोग हथियार बना रहे।

अब पुलिस सभी को रिमांड पर लेगी। पता लगाया जाएगा कि ये पहले कहां हथियार बनाते थे। इनका कोई गैंग कनेक्शन तो नहीं। जिनके लिए ये लोग हथियार बना रहे हो। जानकारी बक्सर एसपी मनीष कुमार ने दी है। मामला नया भोजपुर थाना क्षेत्र के चांद गांव का है।

कई और लोगों पर भी शक

एसपी ने बताया सूचना मिली कि विरेन्द्र कुमार श्रीवास्त्व (रिटायर्ड शिक्षक) के घर में मिनी गन फैक्ट्री चलाया जा रहा है। डुमरांव डीएसपी आफक अख्तर अंसारी के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई।इस दौरान 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया। शक है कि फैक्ट्री चलाने वालों में कई और लोग हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापा मारा जा रहा है।

गिरफ्तार लोगों में ये हैं शामिल

गिरफ्तार सात लोगों में एक शिक्षक वीरेंद्र श्रीवास्तव है, जो मकान मालिक है। दूसरा सीतामढ़ी निवासी पिन्टु शाह है। इसके अलावा मुंगेर के पांच मो. आजाद, मो. मोनू, मो. अब्दुल्ल, मो. राजू, मो. इबरान हैं।

एसपी ने बताया कि 36 पिस्टल टाइगर प्ले, 35 पीस कॉर्क रड, बैरल 33 पीस, बट-20 पीस, तीन ड्रिल मशीन, 1 लेंथ मशीन, एक ग्रेन्डर और तीन मोबाइल जब्त किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर स्टेशन से खुलते ही राजधानी एक्सप्रेस पर असामाजिक तत्वों ने किया पथराव, B-5 कोच का शीशा टूटा

समस्तीपुर : समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेल खंड पर शुक्रवार की शाम राजधानी एक्सप्रेस को असामाजिक तत्वों ने…

21 मिनट ago

BREAKING : समस्तीपुर में बदमाशों ने युवक को गोली मार किया जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चकनूर में बांध के पास शुक्रवार की देर शाम…

55 मिनट ago

सावधान! समस्तीपुर के पड़ोसी जिले दरभंगा में बर्ड फ्लू की पुष्टि, एक साथ 10 हजार कौआ की मौत; JCB से गढ्ढा खोदकर दफनाया

बिहार के दरभंगा में कौआ की मौत के बाद पशुपालन विभाग ने बर्ड फ्लू की…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में बूढ़ी गंडक नदी से महिला का बंधा शव बरामद, पत्थरों से बांधकर ह’त्या के बाद नदी में फेंका

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चकनूर रहमतपुर गांव के समीप शुक्रवार को बूढ़ी गंडक…

3 घंटे ago

बिहार में चलेंगी ठंडी हवाएं, 31 जनवरी को बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट

बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. कल यानी 31 जनवरी को…

5 घंटे ago

‘सिर पर कफन बांधकर चलता हूं’, भूमाफियाओं को डिप्टी CM विजय सिन्हा की सीधी चेतावनी

बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा इन…

7 घंटे ago