Bihar

बिहार: दरोगा जी 10 रसगुल्ला और 5 गिलास लस्सी खा-पीकर चल दिए, दुकानदार ने मांगे पैसे तो कर दी पिटाई; जांच के आदेश

बिहार में एक दारोगा पर दबंगई दिखाते हुए दुकानदार की पिटाई का आरोप लगा है। आरोप है कि सफियासराय थाना के एक दबंग दारोगा ने दबंगई दिखाते हुए मिठाई दुकानदार अंबिका यादव की लाठी से जमकर पिटाई कर दी। दारोगा की पिटाई से घायल मिठाई दुकानदार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में घायल मिठाई दुकानदार एसपी आवास पहुंच कर दारोगा के दबंगई के विरुद्ध लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की।

एसपी सैयद इमरान मसूद ने मामले की जांच करने का निर्देश एएसपी हेड क्वार्टर को दिया है। साथ ही 24 घंटे के अंदर जांच रिपोर्ट समर्पित करने का आदेश दिया है। जांच रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आएगा उसके अनुरूप दारोगा के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की बात एसपी ने कही।

240 रुपये के लिए पिटाई

जानकारी के अनुसार सफियासराय थानान्तर्गत सिंहिया स्थित अंबिका यादव की मिठाई दुकान पर रविवार की सुबह सफियासराय थाना के दारोगा विनय कुमार तीन अन्य पुलिस कर्मी तथा ड्राइवर के साथ पहुंचे। सबों ने 10 पीस स्पंज रसगुल्ला खाया और पांच गिलास लस्सी पीकर जाने लगे। इस बीच दुकानदार ने मिठाई और लस्सी का 240 रुपया मांगा। तभी दारोगा साहब रंग में आ गए और दबंगई दिखाते हुए कहा हम पुलिस वालों से पैसा लेगा। इस पर मिठाई दुकानदार अड़ गया।

बस फिर क्या था दारोगा ने डंडा से अंबिका यादव की जमकर पिटाई कर दी। लाठी के प्रहार से अंबिका यादव के पास रखा मोबाइल भी फूट गया। घायल अंबिका यादव के साथ अन्य दुकानदार एसपी आवास पर पहुंचे और एसपी से मिल कर दारोगा सहित अन्य पुलिसकर्मी की करतूत का आवेदन सौंपा।

एएसपी को जांच का जिम्मा

एसपी सैयद इमरान मसूद ने कहा कि घायल द्वारा आवेदन दिया गया है। मामले की जांच के लिए एएसपी हेडक्वार्टर को 24 घंटा के अंदर जांच रिपोर्ट समर्पित करने का निर्देश दिया गया है। जांच रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आएगा उसके अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

नीट छात्रा के परिजनों को मिलेगी पुलिस सुरक्षा, जान से मारने की धमकी के बाद ऐक्शन

पटना में नीट छात्रा की मौत के मामले की अभी सीबीआई जांच कर रही है।…

2 मिनट ago

बिहार में बेखौफ अपराधियों ने ASI को मारी गोली, जवाबी कार्रवाई मे अपराधी भी हुआ घायल

बिहार में पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने की तमाम कोशिशें कर रही है लेकिन अपराधी…

39 मिनट ago

बिहार में आधी रात टीचरों और छात्रों से भरी बस हादसे का हुई शिकार, 2 शिक्षकों की मौत, 11 बच्चे जख्मी

बिहार के सासाराम में सोमवार की देर रात को भयंकर रोड एक्सीडेंट में 2 शिक्षकों…

4 घंटे ago

मुसरीघरारी नगर पंचायत के बथुआ बुजुर्ग हाई स्कूल खेल मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन

समस्तीपुर/सरायरंजन : मुसरीघरारी नगर पंचायत के बथुआ बुजुर्ग हाई स्कूल खेल मैदान में सोमवार को…

5 घंटे ago

दलसिंहसराय में ‘महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट’ सीजन-11 का उद्घाटन, वैशाली ने पतैली को दो विकेट से हराया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : कोनैला ठाकुरबाड़ी मैदान में सोमवार को महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट…

6 घंटे ago