Bihar

बिहार: शराबबंदी के बावजूद रात में शराब पीते हैं जीतन राम मांझी और पुलिस पकड़ती भी नहीं है!

बिहार में शराबंदी है, बावजूद इसके आए दिन राज्य में शराब तस्करी की खबरें सामने आती रहती हैं. इसी बीच केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का एक बयान वायरल हो रहा है. जिसमें वो दावा कर रहे हैं कि राज्य में शराबबंदी होने के बावजूद भी वो शराब पीते हैं. मीडिया ने जब उनसे सवाल किया कि क्या शराबबंदी राज्य में ठीक है. इस पर मांझी ने कबूल करते हुए कहा कि शराबबंदी खराब चीज नहीं है, मगर उसके क्रियान्वन में गड़बड़ी है.

मांझी बोले हम लोग रात में शराब पीते हैं शराब

मांझी ने कहा कि गरीब लोग अगर 250 ग्राम भी शराब का सेवन कर लिया तो उसको जेल भेज दिया जाता है. दूसरी तरफ जो लाखों लीटर शराब का तस्करी करता है उसको छोड़ दिया जाता है. जैसे हम लोग रात में शराब पीते हैं तो हम लोग को नहीं पकड़ा जाता है. ऐसा नहीं होना चाहिए, यह दो रंग की नीति है.

मांझी ने की शराबबंदी के नियमों में समीक्षा की मांग

इस दौरान मांझी ने कहा कि शराबबंदी का फैसला हम सभी लोगों ने चर्चा के बाद प्लान तैयार करके लिया था. लेकिन इस वक्त शराबबंदी के नियमों में समीक्षा की जरूरत है. ताकि गरीब लोग परेशान न हों. उन्होंने कहा कि शराबबंदी के ऐसे ही मामलों में करीब 5 लाख गरीबों पर मुकदमा हुआ है. हम मुख्यमंत्री से कई बार शराबबंदी के नियमों में समीक्षा की भी मांग कर चुके हैं.

वहीं, मांझी से जब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा यूएस में दिए गए बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देशद्रोही हैं. वह दूसरे देश में जाकर अपने देश के बारे में उल्टा-सीधा बोल रहे हैं. राहुल गांधी को बाहर जाकर इस तरह के बयान नहीं देना चाहिए.

RJD बोली मांझी की हो गिरफ्तारी

मांझी के बयान पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने हमला बोला है. आरजेडी ने कहा है कि गरीब लोगों को पकड़ लेती है सरकार, लेकिन केंद्रीय मंत्री स्वीकार कर रहे है कि वो भी शराब पीते हैं. ऐसे में इनको भी गिरफ्तार किया जाए. क्योंकि वो कह रहे है कि वो भी शराब पीते हैं. इसकी जांच होनी चाहिए. व्हाइट कॉलर(WHITE COLLAR) वालों को गिरफ्तार क्यों नहीं कर रहे.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार : शीतला माता मंदिर में भगदड़ के बाद ऐक्शन, 20 लोगों पर केस; पंडा समिति के 4 सदस्य अरेस्ट

नालंदा के शीतला मंदिर में हुई भगदड़ के बाद अब बड़ा ऐक्शन लिया गया है।…

1 घंटा ago

छात्र संगठन AISA ने JNU के पूर्व अध्यक्ष की पुण्यतिथि मनायी, श्रद्धांजलि देकर किया नमन

समस्तीपुर : छात्र संगठन आइसा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शहर के माल गोदाम चौक स्थित…

7 घंटे ago

पटना में अपार्टमेंट में घुस कारोबारी को गोली मारी, फायरिंग करते हुए अटल पथ की ओर भागे बदमाश

पटना में शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी नाला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार…

10 घंटे ago

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

19 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

19 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

22 घंटे ago