Bihar

बीजेपी ने प्रशांत किशोर को बताया आरजेडी की B टीम; बोली- तरीका वही, बस चेहरा बदला

जनसुराज के संस्थापक और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के उस बयान पर बीजेपी हमला है। जिसमें पीके ने आरजेडी को चैलेंज देते हुए कहा था कि अगर राजद खुद को मुसलमानों का हमदर्द और रहनुमा समझती है। तो उनकी आबादी के हिसाब से आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में कम से कम 40 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का मौका दिया जाना चाहिए। और जहां भी आपके (राजद) मुस्लिम उम्मीदवार जीते हुए हैं, उन्हें आप खड़ा करें, हम वहां मुस्लिम नहीं, हिंदू प्रत्याशी उतारेंगे। जिस पर अब बीजेपी ने प्रशांत किशोर को आरजेडी की बी टीम बताते हुए बिहार की जनता को सचेत रहने की हिदायत दी है।

बिहार बीजेपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्वीट करते हुए लिखा कि तरीका वहीं है, बस चेहरा बदला है! तुष्टिकरण की राजनीति से हिन्दुओं के प्रतिनिधित्व को घटाने के लिए राजद की टीम “B” के रणनीति से बिहार सचेत रहे।

प्रशांत किशोर के इस बयान को बीजेपी तुष्टिकरण की राजनीति से जोड़ देख रही है। और हिंदुओं के प्रतिनिधित्व को घटाने की बात कह रही है। बिहार बीजेपी ने अपने ट्वीट में प्रशांत किशोर का 11 सेकेंड का वीडियो भी अटैच किया है। जिसमें पीके ने ये बात कही। हालांकि प्रशांत किशोर ये भी कह चुके हैं कि उनकी लड़ाई एनडीए से है, आरजेडी तो रेस में ही नहीं हैं। लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एनडीए 176 सीटों पर आगे है। राजद कहीं नहीं है। न 3 में न 13 में है।

जनसुराज के संस्थापक कह चुके हैं कि बिहार में मुसलमानों की आबादी के हिसाब से कम से कम 40 सीटों पर मुस्लिम कैंडिडेट्स को लड़ने का मौका मिलना चाहिए। इससे पहले पीके ने ऐलान किया था कि जनसुराज बिहार विधानसभा चुनाव में जन सुराज 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, और कम से कम 40 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारेंगे।

एक इंटरव्यू में प्रशांत किशोर ने बताया कि 2 अक्टूबर को जनसुराज राजनीतिक दल बनेगा। इसमें एक साथ 1 करोड़ लोग आएंगे। यह ऐसा पहली बार होगा, जब कोई पार्टी बनाने के लिए ही 1 करोड़ लोग आगे आएंगे। हम अलग-अलग वर्गों से बात कर रहे हैं। हमारी मूलभावना है कि सभी को साथ लेकर दल बनाना है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

9 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

10 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

10 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

14 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

14 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

17 घंटे ago