वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश कुमार और पूर्व मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा राज्य सूचना आयुक्त बनाए गए हैं। बुधवार को सामान्य प्रशासन विभाग से दोनों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी हो गई। पदभार ग्रहण की तिथि से इनकी नियुक्ति प्रभावी होगी।
मालूम हो कि मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के बीच मंत्रणा के दौरान दोनों नामों पर सहमति बनी थी।
राज्य सरकार की ओर से यह प्रस्ताव राजभवन को भेजा गया। राज्यपाल की स्वीकृति मिलते ही अधिसूचना जारी कर दी गई। मेहरोत्रा 31 अगस्त को मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत हुए थे। प्रकाश कुमार लंबे समय से इलेक्ट्रानिक मीडिया से जुड़े हुए हैं।
किसे बनाया जाता है राज्य का सूचना आयुक्त
सूचना आयुक्त उन्ही कैंडिडेट को बनाया जा सकता है जिन्हें विधि,विज्ञान और प्रौद्योगिकी समाज सेवा, पत्रकारिता, प्रबंधन, जनसंपर्क माध्यम या प्रशासन तथा शासन का पूरा ज्ञान हो। 65 साल की उम्र से ज़्यादा के लोग सूचना आयुक्त के पद के लिए योग्य नहीं होते हैं।
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…
घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…
पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…
समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…