Bihar

पप्पू यादव ने दिवंगत पिता की स्मृति में गरीबों को समर्पित किया विवाह भवन और एम्बुलेंस

राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने अपने पिता स्व. चंद्र नारायण प्रसाद की स्मृति में गरीबों के लिए विशेष योगदान दिया। आनंद मार्ग की रीति से आयोजित श्राद्ध कर्म के दौरान खुर्दा में गरीबों के लिए चंद्रनारायण प्रसाद स्मृति सेवा सदन नामक एक विवाह भवन समर्पित किया। यह विवाह भवन उन गरीब परिवारों के लिए समर्पित है, जो अपने बच्चों की शादी या अन्य सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करने में आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं।

इसके साथ गरीबों के लिए दो एम्बुलेंस भी समर्पित कीं, ताकि जरूरतमंदों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। सांसद ने गरीब परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 20 गाय, 300 बकरियां, और 200 सिलाई मशीनें दान कीं।

पप्पू यादव ने कहा मेरे पिता हमेशा समाज के वंचित और गरीब वर्ग के लोगों की मदद की और उन्हें सशक्त बनाने के लिए काम किया। उनके इन्हीं आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए, आज मैंने यह विवाह भवन, एम्बुलेंस, और आर्थिक सहायता के रूप में गाय, बकरियां और सिलाई मशीनें समर्पित की हैं। यह मेरा सौभाग्य है कि मैं अपने पिता के दिखाए हुए रास्ते पर चलते हुए समाज सेवा कर पा रहा हूं।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आएंगे :

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पप्पू यादव के पिता स्व. चंद्र नारायण प्रसाद की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने के लिए आज विशेष विमान से पूर्णिया पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम के लिए रंगभूमि मैदान में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

सांसद पप्पू यादव के प्रवक्ता सह मिडिया प्रभारी राजेश यादव ने यह जानकारी दी। इसके अलावा बिहार और केन्द्र सरकार से कई मंत्री एवं सांसद, विधायक के साथ रंगभूमि मैदान में हजारों लोगों के आने की संभावना है, इसलिए ट्रैफिक व्यवस्था को भी सुचारू रखने के लिए विशेष योजना बनाई गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

14 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

15 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

22 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

23 घंटे ago