Bihar

बिहार: बैग में पिस्टल रख स्कूल पहुंची गईं 9वीं क्लास की दो छात्राएं, क्लास में निकाली गन और…

बिहार के अरवल जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। गुरुवार को नौवीं कक्षा की दो छात्राएं अपने स्कूल बैग में पिस्टल लेकर पहुंच गईं। घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पिस्टल को जब्त कर लिया। अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। छात्रों को पिस्टल देने वालों की जांच शुरू कर दी गई है।

रौब दिखाने के लिए खाली पिस्टल लेकर आई थीं छात्राएं

घटना करपी प्रखंड के एक हाई स्कूल की है। बताया जा रहा है कि दोनों छात्राएं स्कूल में अपना रौब दिखाने के लिए 7.64 बोर की एक खाली पिस्टल लेकर आई थीं। कक्षा में उन्होंने पिस्टल निकाली और दूसरी छात्रों को दिखाना शुरू कर दिया। इस हरकत से कई छात्राएं डर गईं।

जल्द ही, इसकी जानकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक को लग गई। जब प्रधानाध्यापक बैग की जांच कर रहे थे, तो दोनों छात्राओं ने मौका पाकर पिस्टल अपनी एक सहेली के बैग में रख दी और उसे घर भेज दिया।

छात्रा के परिजनों से पिस्टल को गड्ढे में फेंका

प्रधानाध्यापक को उस छात्रा पर शक हुआ जो बिना बताए स्कूल से घर जा रही थी। उन्होंने तुरंत छात्रा को रोक लिया। प्रधानाध्यापक छात्रा के पिता और भाई को सूचित किया और उन्हें स्कूल बुलाया। साथ ही, उन्होंने पुलिस को भी घटना की सूचना दी। पुलिस के आने की भनक लगते ही छात्रा के परिजनों ने पिस्टल को एक गड्ढे में फेंक दिया, जहां से पुलिस ने उसे बरामद कर लिया।

बरामद पिस्टल की जांच की जा रही: एसपी राजेंद्र कुमार 

पुलिस ने तीनों छात्राओं से पूछताछ की है और उन्हें कड़ी फटकार लगाई है। अरवल के एसपी राजेंद्र कुमार भील ने बताया कि बरामद पिस्टल की जांच की जा रही है। अज्ञात लोगों के खिलाफ शहर तेलपा थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

वारिसनगर में युवक का शव मिलने से सनसनी, ह’त्या की आशंका को लेकर लोगों ने थाने को घेरा

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के रोहुआ पूर्वी पंचायत के लड़वारा पुल…

9 घंटे ago

दलसिंहसराय में बदमाशों ने इंडियन बैंक के ATM को किया क्षतिग्रस्त, कैश चोरी की आशंका

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : अनुमंडलीय अस्पताल रोड स्थित लोकनाथपुर गंज मोहल्ले में इंडियन बैंक शाखा के समीप…

11 घंटे ago

खत्म हुआ सियासी सस्पेंश, नीतीश ने खुद किया राज्यसभा जाने का ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक भावुक पोस्ट के…

13 घंटे ago

नीतीश के खिलाफ साजिश, सीएम आवास पर जुटे नाराज जेडीयू कार्यकर्ता; बोले- कोई और मंजूर नहीं

बिहार में बड़े सियासी उलट फेर की संभावना के बीच सीएम आवास एक अणे मार्ग…

15 घंटे ago

बिहार में भाजपा सरकार! नीतीश को मनाने के मिशन में ललन, संजय कामयाब हो पाएंगे?

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…

1 दिन ago

जेडीयू ने मान ली राज्यसभा जाने पर चर्चा की बात, विजय चौधरी बोले- फैसला नीतीश ही लेंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…

1 दिन ago