Bihar

बिहार में स्कूलों के नोटिस बोर्ड पर लगेंगे टीचरों की तस्वीर, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

बिहार के सभी सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की तस्वीरें अब नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित की जाएंगी. शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार यह कदम विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों को पदस्थापित शिक्षकों को जानने में मदद करेगा. इसको लेकर सभी जिलों को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. यह आदेश सभी सरकारी प्रारंभिक माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के लिए है.

सभी 77,856 सरकारी विद्यालयों में लगाने का आदेश

बिहार के अंदर 77,856 सरकारी विद्यालयों में कार्यरत सभी शिक्षकों की तस्वीर स्कूल के नोटिस बोर्ड पर दिखेंगी. इन विद्यालयों में पदस्थापित शिक्षकों की तस्वीर फ्लैक्स पर प्रदर्शित करने को लेकर केंद्र सरकार ने बिहार सरकार से रिपोर्ट भी मांगी है.

केंद्र सरकार के आदेश के मद्देनजर शिक्षा विभाग की ओर से सभी जिलों को दिशा-निर्देश जारी किया गया है. यह निर्देश बिहार शिक्षा परियोजना परिषद (बीईपी) के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी रंजन सिंह ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों (डीईओ) एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों (डीईओ) को दिया है.

13 सितंबर तक की मोहलत

जारी आदेश में कहा गया है कि शिक्षा मंत्रालय द्वारा सरकारी प्रारंभिक, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों का फोटो फ्लैक्स पर प्रदर्शित करने से संबंधित अद्यतन प्रतिवेदन की मांग की गयी है. निर्देश में डीईओ व डीपीओ से कहा गया है कि 13 सितंबर तक अनिवार्य रूप से बीईपी को यह प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं कि कितने प्रारंभिक, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों का फोटो फ्लैक्स पर प्रदर्शित किया गया है. इसके लिए जिलों को फार्मेट भी दिया गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

23 मिनट ago

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

12 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

12 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

14 घंटे ago