Bihar

बिहार में बाढ़ के बीच नित्यानंद ने लोगों को दिया आश्वसन, बोले- नेपाल से आने वाले पानी पर बनी है नजर

बिहार में भारी बारिश एवं बाढ़ की तैयारियों को लेकर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा है कि आपदा से बचाने की मुक्कमल तैयारी है। एनडीआरएफ की टीम सतर्क है।

राहत एवं बचाव कार्य को लेकर केंद्र सरकार एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हर संभव मदद के लिए तत्पर हैं। नेपाल से आने वाले पानी पर केंद्रीय टीम की भी नजर बनी हुई है।

नित्यानंद राय ने आगे कहा कि बिहार सरकार तत्परता के साथ स्थिति को निपटने में जुटी है। एनडीआरएफ की 11 टीमें लगाई गई हैं। आठ और टीम रिजर्व रखा गया है। एनडीआरएफ हर परिस्थिति में बिहार में बाढ़ से प्रभावित लोगों को रेस्क्यू करने के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा कि एसडीआरएफ और एनडीआरएफ साथ मिलकर काम कर रही हैं। बिहार के लोगों को इस आपदा से चिंता करने के जरूरत नहीं है। बाढ़ नियंत्रण के लिए साढ़े ग्यारह हजार करोड़ रुपये पहली बार मिला है।

लालू पर पलटवार

बाढ़ तैयारियों को लेकर राजद के कटाक्ष पर नित्यानंद ने कहा कि उस समय का दूध घोटाला करने वाली पार्टी के नेता लालू यादव और उनके पुत्र अभी दुबई का दौरा कर रहे हैं यानी उन्हें बिहार से कोई मतलब नहीं है।

विपक्ष को लेकर किए गए प्रश्न पर नित्यानंद ने कहा कि बिहार में बाढ़ की स्थिति को लेकर ना लालू चिंता करें और ना ही तेजस्वी। लालू की सरकार में बाढ़ जैसी आपदा के समय दूध का घोटाला हुआ था। कई बच्चो को दूध नहीं मिला जिसके कारण मौत हो गई थी। उस वक्त कई अधिकारी जेल गए थे। उस समय के कई नेता अभी भी हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

14 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

15 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

22 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

23 घंटे ago