Bihar

बिहार की सूरत बदल दी, ऐतिहासिक काम किया; जेपी नड्डा ने नीतीश कुमार पर तारीफ की बरसात कर दी

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा (जेपी नड्डा) ने बिहार दौरे पर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तारीफों की बरसात कर दी। दो दिन के दौरे पर पटना पहुंचे जेपी नड्डा ने कहा कि नीतीश ने बिहार की सूरत बदल दी है और हेल्थ सेक्टर में तो उन्होंने ऐतिहासिक काम किया है। जेपी नड्डा ने नीतीश और राज्य के मंत्रियों की मौजूदगी में इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमसी) में नेत्र अस्पताल के शिलान्यास के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए लोगों से अपील की है कि जनता काम करने वालों को अपना आशीर्वाद और काम ना करने वालों को आराम दे।

जेपी नड्डा ने कहा कि आने वाले समय में पटना और बिहार एक मेडिकल हब के रूप में विकसित होगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दरभंगा एम्स जल्द बन कर तैयार होगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे। नड्डा शनिवार को एम्स दरभंगा के चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लेने जाएंगे और शाम में वापस दिल्ली लौट जाएंगे। शुक्रवार को जेपी नड्डा पटना के बाद भागलपुर और गया में भी 200-200 बेड के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। शाम में नड्डा बिहार भाजपा दफ्तर में पार्टी के नेताओं के साथ बैठक भी करेंगे।

नड्डा ने सभा में कहा कि आने वाले समय में पटना और बिहार मेडिकल हब के रूप में विकसित होगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दरभंगा एम्स जल्द बन कर तैयार होगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे। किसी का नाम लिए बगैर नड्डा ने विपक्ष पर हमला किया और कहा कि वो कभी अपने काम की रिपोर्ट नहीं दे सकते। विपक्ष का एकमात्र उद्देश्य फूट डालो और राज करो रहता है। वो सिर्फ बांटने की ही राजनीति कर सकते हैं। नड्डा ने आम लोगों से अपील की कि वह काम करने वालों को अपना आशीर्वाद दें और काम न करने वालों को आराम दें।

जेपी नड्डा ने समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की और कहा कि नीतीश ने बिहार की सूरत बदल दी है। स्वास्थ्य क्षेत्र में नीतीश ने ऐतिहासिक काम किया है। नड्डा ने कहा कि नीतीश कुमार ने नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एनएमसीएच) का खोया हुआ गौरव लौटाया है और आज यह अस्पताल दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल बनने जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

हकीमाबाद पंचायत के उप-मुखिया सहित सात नामजद लोगों पर मारपीट का FIR हुआ दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हकीमाबाद पंचायत में मारपीट की घटना…

2 घंटे ago

11 केवी तार बदलने को लेकर शुक्रवार को कई मोहल्लों में बिजली रहेगी बाधित

समस्तीपुर : विद्युत विभाग द्वारा शुक्रवार को 11 केवी लाइन के तार बदलने का कार्य…

2 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF की सतर्कता से मानव तस्करी की कोशिश नाकाम, 5 नाबालिगों का रेस्क्यू, एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : स्थानीय रेलवे जंक्शन पर आरपीएफ की सतर्कता से मानव तस्करी की एक बड़ी…

3 घंटे ago

बिहार के नए राज्यपाल सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, 14 मार्च को मुख्य न्यायाधीश दिलाएंगे शपथ

बिहार के नए राज्यपाल और भारतीय सेना के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी सैयद अता हसनैन गुरुवार…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में जनगणना-2027 के प्रथम चरण को लेकर तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू

समस्तीपुर : भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं आवास गणना) को सफलतापूर्वक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में फैमिली प्लानिंग मेला का सिविल सर्जन ने किया शुभारंभ, परिवार नियोजन को लेकर लोगों को किया गया जागरूक

समस्तीपुर : जिला स्वास्थ्य समिति एवं सदर अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सदर…

8 घंटे ago