Bihar

बिहार: पीजी की परीक्षा में नकल नहीं करने देने पर भड़कीं छात्राएं, शिक्षिका को ही पीट दिया

बिहार में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जब आरा जिले के वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में पीजी के थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान महाराजा कॉलेज सेंटर पर नकल नहीं करने देने पर भड़की छात्राओं ने जमकर हंगामा किया। और फिर ड्यूटी पर तैनात शिक्षका पर हमला बोल दिया। जिसमें टीचर को आंख समेत कई जगहों पर गंभीर चोटें आईं हैं। शिक्षिका ने इसकी शिकायत प्राचार्य से की।

इस घटना की सूचना मिलने के बाद कुलपति प्रोफेसर शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी, कुलसचिव डॉ. रणविजय कुमार सहित अन्य अधिकारी महाराजा कॉलेज पहुंचे। जहां शिक्षिका का हालचाल जाना। शिक्षिका ने तीन छात्राओं को नामजद करते हुए थाने में प्राथमिकी को आवेदन दिया है। इस मामले पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इस घटना में शामिल सभी छात्राओं को आगे की परीक्षा से वंचित कर दिया गया है।

आपको बता दें वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित पीजी थर्ड सेमेस्टर थर्ड 2022-24 की परीक्षा सोमवार से शुरू हुई हैं। पीजी की परीक्षा को ले इस बार शाहाबाद अंतर्गत चारों जिलों में सात केंद्र बनाए गये है।परीक्षा में करीब पांच हजार परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। पीजी सेमेस्टर थर्ड की परीक्षा 9 से 14 सितंबर तक चलेंगी। यह परीक्षा दो पलियों में आयोजित की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

अमित शाह ने सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया, बिहार में नए मुख्यमंत्री पर हलचल के बीच मीटिंग

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया…

3 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के दुधपुरा में चोरी, पिता के श्राद्ध में गया था परिवार, होली की रात चोरों ने उड़ाए 17.5 लाख के आभूषण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बंद घरों से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10 हजार के बाद 2 लाख मिलने की बात सुनकर लगाया अंगूठा, खाते से गायब हुए सभी पैसे

समस्तीपुर : पटोरी क्षेत्र में महिलाओं को सरकारी योजना का लालच देकर ठगी करने का…

9 घंटे ago

जनता दरबार लगाकर DM ने सुनी शिकायत, अधिकारियों से बोले- “लोगों की समस्या का तुरंत समाधान करें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी”

समस्तीपुर : समस्तीपुर कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता…

10 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में ‘बिहार दिवस’ के भव्य आयोजन को लेकर DM ने की तैयारियों की समीक्षा

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार समस्तीपुर में डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आगामी बिहार दिवस…

10 घंटे ago

विद्यापतिनगर में आपसी विवाद के दौरान हथियार लहराने वाले युवक को ग्रामीणों ने देसी कट्टा व कारतूस के साथ पकड़ा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के चकउंबर गांव में आपसी विवाद के दौरान हथियार लहराना…

10 घंटे ago