Bihar

मुजफ्फरपुर में मालगाड़ी के कई डिब्बे बेपटरी, समस्तीपुर रेलखंड पर ट्रेन सेवाएं बाधित, कई गाड़ियां फंसी

मुजफ्फरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है। भिलाई से रेल की ट्रैक को लेकर आ रही मालगाड़ी की 4 बोगी पटरी से उतर गई है। घटना मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर मुख्य रेल लाइन के नारायणपुर रेलवे स्टेशन के पास में हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही सोनपुर के डीआरएम और रेल के कई अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और हालात की जानकारी ली। इस दौरान में दोनों मार्गों में अप और डाउन लाइन की दर्जनों ट्रेन प्रभावित हो गई हैं।

जांच में जुटे रेलवे अधिकारी 

इस मामले में पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर के डीआरएम विवेक भूषण सूद ने बताया कि मध्य प्रदेश के भिलाई से रेलवे की स्लीपर को लेकर एक मालगाड़ी आ रही थी। नारायणपुर स्टेशन के कुछ आगे मालगाड़ी की चार कोच पटरी से उतर गई, जिस वजह से दोनों ही मार्गों की ट्रेन प्रभावित हो गई हैं। मौके पर रेलवे की टेक्निकल टीम और रेलवे के सैकड़ों रेलवेकर्मी को युद्धस्तर पर काम पर लगाया गया है। डीआरएम विवेक भूषण सूद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि अब तक की जानकारी में कोई बड़ी गड़बड़ी के संकेत नहीं मिले हैं। अभी दो घंटे से अधिक समय से दोनों मार्ग की ट्रेन प्रभावित हुए हैं। रूट डायवर्ट किया जा रहा है। अप और डाउन लाइन मुख्य रूप से प्रभावित हुई है। वही घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

सोनपुर मंडल के नारायणपुर अनंत यार्ड के प्वाइंट नं. 67 के पास मैकेनिकल रेक के चार वैगन के पटरी से नीचे उतरने के कारण इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया है। परिचालन के पुनर्बहाली के लिए सोनपुर, समस्तीपुर एवं बरौनी से एआरटी घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। इस बात की जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने दी।

इस घटना के कारण निम्नलिखित ट्रेनों का परिचालन परिवर्तित मार्ग से तथा कुछ का आंशिक समापन/प्रारंभ कर चलाया जा रहा है जिनका विवरण निम्नानुसार है –

परिवर्तित मार्ग से चलायी जाने वाली ट्रेनें – 

1.    दिनांक 17.09.2024 को अमृतसर से खुल चुकी गाड़ी सं. 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस का परिचालन मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-दरभंगा के रास्ते ।

2.    दिनांक 18.09.2024 को पटना से खुल चुकी गाड़ी सं. 15550 पटना-जयनगर एक्सप्रेस का परिचालन मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-दरभंगा के रास्ते ।

3.    दिनांक 17.09.2024 को लोकमान्य तिलक टर्मिनल से खुल चुकी गाड़ी सं. 11061 लोकमान्य तिलक-जयनगर एक्सप्रेस का परिचालन मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-दरभंगा के रास्ते ।

4.    दिनांक 17.09.2024 को अम्बाला कैंट से खुल चुकी गाड़ी सं. 14524 अम्बाला-बरौनी एक्सप्रेस का परिचालन हाजीपुर-शाहपुर पटोरी के रास्ते ।

5.    दिनांक 18.09.2024 को बरौनी से खुलने वाली गाड़ी सं. 11124 बरौनी-ग्वालियर मेल का परिचालन शाहपुर पटोरी-हाजीपुर के रास्ते ।

6.    दिनांक 18.09.2024 को बरौनी से खुलने वाली गाड़ी सं. 15203 बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस का परिचालन शाहपुर पटोरी-हाजीपुर के रास्ते ।

7.    दिनांक 18.09.2024 को बरौनी से खुलने वाली गाड़ी सं. 19484 बरौनी-अहमदाबाद एक्सप्रेस का परिचालन शाहपुर पटोरी-हाजीपुर के रास्ते ।


8.    दिनांक 18.09.2024 को दरभंगा से खुलने वाली गाड़ी सं. 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस का परिचालन दरभंगा-सीतामढी-रक्सौल-सिकटा के रास्ते ।

9.    दिनांक 17.09.2024 को डिब्रूगढ़ से खुल चूकी गाड़ी सं. 20503 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का परिचालन दरभंगा-सीतामढी-मुजफ्फरपुर के रास्ते ।

10.    दिनांक 18.09.2024 को सहरसा से खुल चूकी गाड़ी सं. 15529 सहरसा-आनंद विहार एक्सप्रेस का परिचालन समस्तीपुर-दरभंगा-सीतामढी-रक्सौल-सिकटा के रास्ते ।

11.    दिनांक 18.09.2024 को दरभंगा से खुल चूकी गाड़ी सं. 15559 दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस का परिचालन समस्तीपुर-बछवारा-शाहपुर पटोरी-हाजीपुर के रास्ते ।

12.    दिनांक 17.09.2024 को काठगोदाम से खुल चूकी गाड़ी सं. 13020 काठगोदाम-हावड़ा बाध एक्सप्रेस का परिचालन शाहपुर पटोरी-बरौनी के रास्ते ।

13.    दिनांक 16.09.2024 को बांद्रा टर्मिनस से खुल चूकी गाड़ी सं. 19037 बांद्रा टर्मिनल-बरौनी एक्सप्रेस का परिचालन मुजफ्फरपुर-सीतामढी-दरभंगा-समस्तीपुर के रास्ते ।

आंशिक समापन/प्रारंभ कर चलायी जाने वाली ट्रेनें – 

1.    दिनांक 18.09.2024 को भागलपुर से खुल चुकी गाड़ी सं. 13419 भागलपुर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस का आंशिक समापन समस्तीपुर में किया जा रहा है तथा समस्तीपुर से ही यह गाड़ी सं. 13420 बनकर भागलपुर के लिए खुलेगी ।

2.    दिनांक 18.09.2024 को समस्तीपुर से खुल चुकी गाड़ी सं. 05505 समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर पैसेंजर स्पेशल का आंशिक समापन दुबहा में किया जा रहा है तथा दुबहा से ही यह गाड़ी सं. 05506 बनकर समस्तीपुर के लिए खुलेगी ।

3.    दिनांक 18.09.2024 को समस्तीपुर से खुल चुकी गाड़ी सं. 55121 समस्तीपुर-सीवान पैसेंजर का आंशिक समापन नारायणपुर आनंत में किया जा रहा है ।

 

Avinash Roy

Recent Posts

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

4 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

4 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

5 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

5 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : स्कूल जा रही 17 वर्षीय छात्रा को अगवा कर 5 युवकों ने किया गैंगरे’प, तीन दिनों तक पंचायती चलने के कारण देरी से मामला हुआ उजागर

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…

6 घंटे ago