Bihar

बिहार: पति ने मुखिया बनवाया, पत्नी ने वार्ड सचिव संग भागकर कर ली तीसरी शादी

मधेपुरा में एक मुखिया ने वार्ड सचिव के साथ भागकर शादी कर ली। दोनों के बीच 2 साल से अफेयर था। पहले भी महिला वार्ड सचिव के साथ दो बार भाग चुकी थी। बिहारीगंज प्रखंड के शेखपुरा पंचायत की मुखिया सुनीता देवी (30) की 11 सालों में ये तीसरी शादी है।

शादी से नाराज उसके दूसरे पति संजय साह ने कहा कि ‘मैंने उसे मुखिया बनाया और वो आज मुझे ही छोड़ कर चली गई। हमारे 2 बेटे भी हैं, उसे उनका भी ख्याल नहीं आया। अब मैं भी सुनीता के साथ नहीं रह सकता।’

इधर मुखिया सुनीता देवी की तीसरी शादी को लेकर शुक्रवार को गांव में हाईवोल्टेज ड्रामा चला। उसके तीसरे पति वार्ड-10 निवासी नवीन कुमार (25) के घर पर गांव वालों की भीड़ जुट गई। सभी शादी का विरोध कर रहे थे। लोगों ने कहा कि हमें ऐसी मुखिया नहीं चाहिए। इसे पद से हटा देना चाहिए।

लोगों के हंगामे के कारण थानाध्यक्ष अमित रंजन और सीओ अविनाश कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझा बुझाकर शांत करवाया। वहीं युवक नवीन कुमार मेहता को गिरफ्तार कर लिया।

पहले भी 2 बार भाग चुके थे दोनों

शेखपुरा गांव की मुखिया सुनीता देवी का गांव के ही वार्ड-10 निवासी शशिभुषण मेहता के बेटे नवीन कुमार (25) के साथ 2 साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों पहले भी कई बार घर से फरार हुए थे, लेकिन दस-पंद्रह दिन बाद वापस लौट आए।

करीब एक सप्ताह पहले वे दोनों घर से फिर फरार हो गए। 30 अगस्त को उदाकिशुनगंज में दोनों ने सहमति से कोर्ट में शादी कर ली। शुक्रवार को दोनों के घर आने पर युवक के घर पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इस शादी का विरोध करना शुरू दिया।

11 साल में 3 शादियां कर चुकी हैं मुखिया

मुखिया की मां जंगली देवी ने बताया कि उनकी बेटी ने अब तक तीन शादी की है। उसकी शादी पहली शादी 2013 में पूर्णिया जिला के बेला में एक युवक से हुई थी। जिसके कुछ दिन बाद वह मायके आ गई, फिर वापस नहीं लौटी।

फिर शेखपुरा गांव के ही रामधीन साह के बेटे संजय साह से उसका अफेयर हुआ। और सुनीता देवी ने घर से भागकर संजय साह ने 2014 में उससे कोर्ट में शादी की थी। अब वार्ड सचिव से तीसरी शादी की है।

सुनीता देवी ने अपनी तीसरी शादी को लेकर एक शपथ पत्र भी दिया है, जिसमें पहले पति को बीमार बताया है। 30 अगस्त को उसने नवीन से कोर्ट में शादी की है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

7 घंटे ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

8 घंटे ago

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

9 घंटे ago