{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":6,"effects":6,"addons":10},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false,"used_sources":{"version":1,"sources":[{"id":"330341205006211","type":"ugc"}]}}
बिहार में मधुबनी जिले के फुलपरास थाना क्षेत्र के मुरली गाँव में एक दुकानदार के बेटे ने एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दिया। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि युवक दुकान पर नाश्ता करने आया था। जहां उसने नाश्ता करने के बाद दुकानदार को एक दस का फटा नोट दिया। जिसे दुकानदार ने लेने से मना कर दिया।
जिसे लेकर दोनों के बीच बहस हो गई। इसी विवाद में उसके बेटे ने गुस्से में आकर युवक के पेट पर दो से तीन बार चाकू से वॉर कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मुरली गाँव के राहुल कुमार(20) के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने आरोपी राजीव को गिरफ्तार कर लिया है।
दस रूपए के विवाद में मारा चाकू
मृतक के चाचा ने बताया कि राहुल चौक पर नाश्ता करने आया था। जहां नाश्ता करने के बाद दुकानदार ने उससे 30 रुपए की मांग की। जिसके बाद राहुल ने उसे एक बीस और दूसरा दस का नोट दिया। जिसमें दस का नोट थोड़ा फटा था। जिसे दुकानदार ने लेने से मना कर दिया। जिसे लेकर राहुल ने पूछा तो दुकानदार का बेटा उससे उलझ गया। इसी बीच दोनों में विवाद हो गया।
जिसके बाद उसने गुस्से में आकर राहुल के पेट में चाकू मार दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वही घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सदर अस्पताल लाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। जिसके बाद उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
जांच के बाद होगी कार्रवाई
इस मामले में पांच लोगों पर प्राथमिक दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…