Bihar

मुकेश सहनी को Y+ सुरक्षा की अनुशंसा होने के एक महीने बाद भी नहीं मिले सुरक्षा जवान, VIP ने जताया विरोध

विकासशील इंसान पार्टी (VIP) चीफ मुकेश सहनी की जान के खतरे को देखते हुए गृह विभाग ने एक महीने पहले ही वाई प्लस सुरक्षा देने की अनुशंसा पुलिस मुख्यालय से की थी, लेकिन एक महीने बीतने के बाद भी अभी तक मुकेश सहनी को सुरक्षा प्रदान नहीं की गई है। जिसको लेकर वीआईपी ने विरोध जताया है। विकासशील इंसान पार्टी के प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि क्योंकि हम लोग विपक्ष में हैं, इसलिए बिहार सरकार सुरक्षा प्रदान करने में भेदभाव कर रही है। जब हमारे नेता की जान के ख़तरे को देखते हुए गृह विभाग ने Y+ की सुरक्षा नियम अनुसार देने की अनुशंसा की है, तो सुरक्षा देने में देर क्यों की जा रही है समझ से परे है।

वीआईपी प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि हम लोग अपोजीशन में हैं, इसलिए हमारे के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। हम लोग अपने नेती की सुरक्षा को लेकर बहुत चिंतित हैं। जल्द से जल्द बिहार सरकार सुरक्षा प्रदान करे। हमारी गुहार है कि सीएम नीतीश हमारे नेता मुकेश सहनी को सुरक्षा दें। अगर उनके साथ कोई अप्रिय घटना होती है, इसका जिम्मेदार बिहार सरकार होगी।

आपको बता दें मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या के बाद गृह विभाग ने लेटर लिखा था। और पुलिस मुख्यालय से मुकेश सहनी को Y+ सिक्योरिटी देने की अनुशंसा की थी। वाई प्लस सुरक्षा में 16 जवान तैनात रहते हैं। इससे पहले बिहार सरकार के गृह विभाग ने सीतामढ़ी से जदयू सांसद देवेशचंद्र ठाकुर और नवादा से भाजपा सांसद विवेक ठाकुर को वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। वहीं मंत्री लेसी सिंह को जेड सुरक्षा दी गई है।

इससे पहले साल 2023 में आईबी रिपोर्ट के आधार पर वीआईपी चीफ मुकेश सहनी को केंद्रीय गृह विभाग की ओर से वाई प्लस सुरक्षा दी गई थी। लेकिन 2024 में सुरक्षा वापस ले ली गई थी। जब वो लोकसभा चुनाव प्रचार में जुटे थे। इसी साल कुछ महीने पहले दरभंगा में मुकेश सहनी के पैतृक गांव में बदमाशों ने उनके पिता जीतन सहनी की बेरहमी से चाकू गोदकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया था। और मास्टरमाइंड समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था। हत्या की वजह सूद पर दिए गए पैसों का लेन-देन था। पिता जीतन सहनी की हत्या के बाद ही गृह विभाग ने मुकेश सहनी की सिक्योरिटी वाई प्लस करने की अनुशंसा की थी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के ग्रामीण SP मुकुल कुमार रंजन इन 17 थानों की करेंगे मॉनिटरिंग

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पहले ग्रामीण एसपी के रूप में मुकुल कुमार रंजन ने…

3 घंटे ago

BRB कॉलेज में छात्राओं की सुविधाओं को लेकर सौंपा आवेदन, सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाने और गर्ल्स कॉमन रूम व्यवस्थित करने की मांग

समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर रोड स्थित बीआरबी कॉलेज में छात्राओं की बुनियादी सुविधाओं से…

3 घंटे ago

रोसड़ा में घटना के 5 साल बाद लूटकांड का आरोपी हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा थाने की पुलिस ने करीब पांच साल पुराने कार लूटकांड में एक…

4 घंटे ago

सिपाही से DGP तक की वर्दी पर लगेगा खास बैज, बिहार पुलिस को मिलने जा रहा सर्वोच्च सम्मान

बिहार पुलिस को देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान इस साल दिसंबर में प्रदान किया जा…

4 घंटे ago

दलसिंहसराय में दुकान से घर लौट रहे स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर ह’त्या; मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव के वार्ड संख्या नौ…

5 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में सतर्कता सप्ताह-2026 का आयोजन, DRM समेत रेलकर्मियों ने ली शपथ

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में ‘सतर्कता…

17 घंटे ago