समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत सोरमार पंचायत के रतनपुर गांव में शनिवार की सुबह एक सियिर ने 16 वर्षीय एक लड़के पर हमला कर दिया। हमले में किशोर बुरी तरह जख्मी हो गया। इसके बाद लोगों ने घेरा सियार को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।
जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह गांव में अचानक एक सियार गांव में आ गया। रतनपुर निवासी राजेंद्र राम का 16 वर्षीय बेटा राजा राम लगभग 8 बजे शौच के लिए अपने घर के पीछे स्थित चौर में गया था। वहां पर शौच के दौरान ही एक सियार ने उस पर हमला कर दिया। सियार के काटने से किशोर के हाथ और पैर पर कई जगह जख्म हो गए। उसने चिल्लाकर मदद की गुहार लगाई। उसकी चीख सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग चौर में पहुंचे।
इसके बाद लोगों ने किशोर को सियार से बचाया। फिर सियार को घेरकर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर वहीं पर ढेर कर दिया जिससे सियार की मौत वहीं हो गई। जख्मी किशोर का गांव में ही ग्रामीण चिकित्सक से इलाज कराया गया है वहीं फिलहाल उसकी हालत ठीक बताई जा रही है।
बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…
समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…