Bihar

आपके पास कोई काम नहीं, फुर्सत में हैं; मीडिया के सवाल पर क्यों भड़के मंत्री अशोक चौधरी?

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अब इधर-उधर नहीं जाने वाले बयान पर सियासत जारी है। आरजेडी सवाल उठा रही है कि क्यों आखिर नीतीश कुमार इतनी बार सफाई दे रहे हैं। आज जब मीडिया ने यही सवाल बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी से पूछ लिया। तो वो पत्रकारों पर ही भड़क गए। और कहा कि आपके पास कोई काम नहीं है? पूरी फुर्सत में है। नीतीश जी जब बोल दिए हैं, तो बार-बार एक ही न्यूज को चलाने का क्या मतलब है।

अशोक चौधरी ने कहा कि जब राजद वाले बोल रहे हैं, तो उनसे जाकर पूछिए, जेडीयू क्या बताएगी। आरजेडी वाले बोल रहे हैं तो बोलने दीजिए, वो तो अपने विधायक बचाना चाह रहे हैं। वहीं नीतीश कुमार के बयान पर राजद चीफ लालू यादव के बेटी रोहिणी आचार्य के पोस्ट पर कहा कि हम लोग उनको सीरियली नहीं लेते, ना ही उनक मैंने ट्वीट देखा है। जब नीतीश कुमार साफ कर चुके हैं कि वो महागठबंधन के साथ नहीं जाएंगे, तो फिर बार-बार वही सवाल उठाने का क्या मतलब है।

इससे पहले अशोक चौधरी कह चुके हैं कि आरजेडी टूटने वाली है। उनके कई विधायक हमारे संपर्क में हैं। और इसीलिए आरजेडी के लोग कहते हैं कि नीतीश कुमार से उनकी बात हो रही है। अपनी पार्टी के विधायकों को रोकने के लिए और क्या कहेंगे। नीतीश कुमार पावर सेंटर हैं। हमने कहा कि टाइगर अभी जिंदा है। देश प्रदेश में एक ही टाइगर है नीतीश कुमार। इसलिए हर कोई चाहता है कि नीतीश जी के साथ रहे। ताकि जंगल पर कब्जा रहे।

हाल ही में मंत्री अशोक चौधरी के भूमिहारों को लेकर दिए गए बयान पर भी जमकर हंगामा हुआ था। जिसके बाद उन्हें सफाई देनी पड़ी थी। उनकी खुद की पार्टी जेडीयू के नेताओं ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। जिसमें जदयू एमएलसी नीरज कुमार समेत कई नेता शामिल थे।

Avinash Roy

Recent Posts

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

4 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

6 घंटे ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

9 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

13 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

13 घंटे ago