Bihar

महागठबंधन में रहकर 243 सीटों पर तैयारी में VIP, मुकेश सहनी बोले- नीतीश करें हैप्पी एंडिंग

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

विकसशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने आज दरभंगा में अपने आईटी सेल पदाधिकारियों और युवाओं के लिए एक विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। इस मौके पर मीडिया से बातचीत के दौरान वीआईपी चीफ मुकेश सहनी ने कहा कि हमारी तैयारी प्रदेश की सभी 243 सीटों पर हो रही है। सभी पार्टी की इच्छा अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने की होती है। ऐसे में हमलोग भी महागठबंधन में हैं और सब कोई मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

एक सवाल के जवाब में सहनी ने मुख्यमंत्री पर प्रतिक्रिया दी। और कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि नीतीश कुमार बुजुर्ग हो गए है। उनके द्वारा दिये गए कई बयान इसकी पुष्टि भी करते हैं। उन्हें अब हम जैसे लोगों को आशीर्वाद देना चाहिए और हैप्पी इंडिंग करना चाहिये। बिहार में काफी दिनों तक सरकार चला चुके हैं। वीआईपी चीफ ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य पार्टी की डिजिटल सेना को सशक्त बनाना और उन्हें तकनीकी ज्ञान से लैस करना है। इस शिविर में पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी भी उपस्थित रहे और लोगों को अगले चुनाव की तैयारी में लगने का आह्वान किया।

इस शिविर में लोगों को संबोधित करते है मुकेश सहनी ने कहा कि आईटी क्षेत्र में हमें और मजबूत होने की जरूरत है। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से फेसबुक और यूट्यूब जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट क्रिएशन और मॉनिटाइजेशन की प्रक्रिया पर गहन जानकारी दी जाएगी। इस प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को न केवल आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान किया जाएगा, बल्कि वे समाज के अन्य लोगों को भी इस दिशा में प्रेरित करने में सक्षम होंगे।

प्रशिक्षण शिविर के आयोजन से युवाओं को अपने डिजिटल कंटेंट को कैसे अतिरिक्त आय का स्रोत बना सकते हैं, इसकी व्यावहारिक समझ प्रदान की जाएगी। यह शिविर निषाद समाज को सशक्त बनाने के साथ-साथ पार्टी के विस्तार और मजबूती के महाअभियान में योगदान देने का एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। ऐसा कार्यक्रम सभी जिलों में होना है।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय में ‘महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट’ सीजन-11 का उद्घाटन, वैशाली ने पतैली को दो विकेट से हराया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : कोनैला ठाकुरबाड़ी मैदान में सोमवार को महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट…

34 मिनट ago

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

10 घंटे ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

10 घंटे ago