Bihar

बिहार में दर्दनाक हादसा, दम घुटने से तीन युवकों की मौत, कुएं में सफाई के लिए उतरे थे तीनों युवक…

बिहार के गया में कुएं में दम घुटने से तीन की मौत हुई है. इस घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. मौत की पुष्टि होने के बाद तीनों शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

कुएं में तीन युवकों की मौत :

जानकारी के अनुसार यह घटना गया जिले के वजीरगंज के चकसेव गांव की है. मृतकों की शिनाख्त ललन कुमार, टिंकू पांडे और सुभाष कुमार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि, चकसेव गांव के एक कुएं में एक व्यक्ति गिर गया था. उसे बचाने के लिए एक युवक नीचे उतरा. वह भी कुएं में ही रह गया और वापस नहीं लौटा. इसके बाद तीसरा युवक कुएं में उतरा, लेकिन वह भी बाहर नहीं निकला.

बाहर निकाले जाने पर मचा चित्कार :

कुएं में तीन युवकों की मौत की आशंका को लेकर काफी देर तक कोहराम मचा रहा. किसी प्रकार तीनों को बाहर निकाला गया, लेकिन वह सभी मृत मिले. इसके बाद गांव में चीत्कार मच गया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हुआ है वजीरगंज के चकसेव गांव में मातम पसर गया है. फिलहाल पुलिस की टीम मामले में कार्रवाई कर रही है.

”वजीरगंज के चकसेव गांव में एक युवक कुएं में गिर गया था. उसे बचाने के लिए एक युवक उतरा था, लेकिन वह नहीं लौटा. इसके बाद एक और युवक कुएं में उतरा. किंतु फिर वह भी नहीं लौटा. इसके बाद तीनों को निकाला गया तो सभी मृत पाए गए. इस तरह कुएं में दम घुटने से तीन युवकों की मौतें हुई है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.”- सुनील पांडे, एसडीपीओ, वजीरगंज

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

1 घंटा ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

2 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

15 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

15 घंटे ago